अफ्रीका

नाइजीरिया: आतंकी हमले में 21 लोगों की मौत, 11 घायल

पश्चिम अफ्रीका के देश नाइजीरिया में आतंकियों ने 21 लोगों की हत्या कर दी है। आतंकियों ने अलग-अलग क्षेत्रों में इन घटनाओं को अंजाम दिया।

2 min read

नई दिल्ली। पश्चिम अफ्रीका के देश नाइजीरिया में आतंकियों ने 21 लोगों की हत्या कर दी है। आतंकियों ने अलग-अलग क्षेत्रों में इन घटनाओं को अंजाम दिया। स्थानीय आतंकवाद विरोधी मिलिशया से जुड़े एक सदस्य के अनुसार यह घटना देश के बोर्नों राज्य की है। इन लोगों में से 18 लोग वनकर्मी थे। ये वनकर्मी यहां जलावन में लकड़ी इकट्ठा करने गए थे, तभी आतंकियों ने गोली मारकर इनकी हत्या कर दी।

सिर में मारी गोली

वहीं, एक अन्य जानकारी के अनुसार घटना की जानकारी तब हुई जब इन लोगों के शव कई मीटर के क्षेत्र में पड़े हुए मिले। इन सभी को सिर पर गोली मारी गई थी। इसके अलावा वूम्बी गांव के पास से जुड़ी दूसरी घटना रविवार की है। जहां एक वाहन बारूदी सुरंग की चपेट में आ गया। इस हमले में तीन लोगों की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए। बता दें कि इससे पहले सोमवार को नाइजीरिया के कोर्गी में रविवार तड़के बदूंकधारियों की गोलीबारी में पांच किसानों की मौत हो गई थी। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कोगी के पुलिस प्रमुख अली जांगा ने कहा कि रविवार को हुई इस गोलीबारी में पांच स्थानीयलोगों की मौत हो गई जबकि पांच बंदूकधारी भी मारे गए। जांगा ने कहा कि इस हमले के बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हमलावरों को भी मार गिराया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बंदूकधारियों के कुछ हथियार बरामद कर लिए गए। इस दौरान पांच घरों में आग लगा दी गई और कई वाहन फूंक दिए गए। इसके साथ कई अन्य संपत्तियों को भी नष्ट कर दिया गया।

18 आम नागरिकों की चली गई थी जान

नाइजीरिया में आतंकी संगठन बोकोहराम के हमले बढ़त जा रहे हैं। इससे पहले अप्रैल के शुरुआत में नाइजीरिया के पूर्वोत्तर शहर मैदुगुरी में एक भीषण संघर्ष के दौरान 18 आम नागरिकों की जान चली गई थी। इस हमले में 84 अन्‍य लोगों के घायल हो गए थे।

ये भी पढ़ें

नाइजीरिया में आतंकियों ने उठा ली थीं 110 लड़कियां, अब हुई रिहाई
Updated on:
24 Apr 2018 04:37 pm
Published on:
24 Apr 2018 05:19 pm
Also Read
View All