अफ्रीका

दो आत्मघाती हमले से दहला नाइजीरिया, 31 लोगों की मौत

नाइजीरिया में दो आत्मघाती हमले में कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई है। इस हमले में 41 से अधिक लोग घायल भी हुए हैं।

2 min read
नाइजीरिया में आत्मघाती हमला, 31 लोगों की मौत

अबुजाः नाइजीरिया में एक बार फिर आतंकियों ने खूनी खेल खेला है। देश के उत्तर पूर्व इलाके में दो आत्मघाती हमलों में कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई है। इस धमाके में कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। स्थानीय पुलिस के अनुसार मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है क्योंकि घायलों में कई लोगों की हालत नाजुक है। बताया जा रहा है कि ये आत्मघाती हमला उस समय हुआ जब दम्बोआ में बड़ी संख्या में लोग ईद मनाने के बाद वापस अपने घर के लिए लौट रहे थे। एक स्थानीय नेता के अनुसार दम्बोआ में कल देर रात दो आत्मघाती हमले और रॉकेट से संचालित ग्रेनेड विस्फोट किया गया। जिसके बाद मौके पर चीख पुकार मच गई।
किसी आतंकी संगठन ने नहीं ली जिम्मेदारी
इस हमले की जिम्मेदारी किसी आतंकी संगठन ने नहीं ली है। स्थानीय प्रशासन ने आत्मघाती हमले का शक आतंकी संगठन (Boko Haram) पर जताया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और संभावित आतंकी ठिकानों पर छापेमारी भी की जा रही है। पुलिस ने बताया कि इस घटना में मौके पर ही 26 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 41 लोग गंभीर रूप से जख्‍मी हो गए थे लेकिन अब मृतकों की संख्या बढ़कर 31 हो गई है।

ये भी पढ़ें- नाइजीरिया में दो अलग-अलग घटनाओं में 40 लोगों की मौत
पहले भी हुआ था आतंकी हमला
ऐसा नहीं है कि नाइजीरिया में आत्मघाती हमला पहली बार हुआ है। इससे पहले नाइजीरिया के उत्तर - पूर्वी हिस्से में इसी साल मई महीने में एक मस्जिद और एक बाजार में आत्मघाती बम धमाका हुआ था। इस धमाके में 60 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी जबकि कई गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उस समय भी पुलिस ने आतंकी संगठन (Boko Haram) पर हमले का शक जताया था।

ये भी पढ़ें

सेना का दामन दागदार, आतंकियों से बचाने के बाद महिलाओं से किया दुष्कर्म
Published on:
17 Jun 2018 08:55 pm
Also Read
View All