अगार मालवा

आगर-मालवा में पुरानी रंजिश में युवक पर फायरिंग, हालत गंभीर

Firing Incident: 18 वर्षीय युवक को गोली लगने के बाद गंभीर हालत में इंदौर रेफर किया गया, पुरानी रंजिश में घटना, पुलिस जांच में जुटी।
less than 1 minute read
agar malwa police station
firing youth shot over old rivalry condition critical, आगर मालवा जिले के बडौ़द थाने की फाइल फोटो (Source-Patrika)

Agar Malwa Firing Incident: मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले के बडौद थाना क्षेत्र के ग्राम खेरिया बडौद में शनिवार को पुरानी रंजिश के चलते 18 वर्षीय युवक पर गोली चलाने का मामला सामने आया है। फायरिंग में एलकार पिता बहादुर सिंह (18) गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन घायल को दोपहर करीब 3 बजे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे इंदौर रेफर कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फायरिंग के कारणों और आरोपियों की जानकारी जुटाई जा रही है।

खबर अपडेट की जा रही है….

Updated on:
17 Oct 2026 05:43 pm
Published on:
17 Oct 2026 05:42 pm