25 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Odisha family accident Nalkheda: काश… उस रात परिवार ने मान ली होती पंडित जी की बात, तो बच जाती 8 लोगों की जान!

Nalkheda car accident 8 deaths: पंडित जी ने रात में नलखेड़ा में रुकने के लिए ही कहा था, परिवार के सदस्यों ने कहा- उज्जैन में होटल में कमरा बुक है, वहीं सामान भी रखा है, इसलिए होटल जाएंगे।
2 min read
Google source verification
Nalkheda Odisha family accident

nalkheda car accident 8 deaths family pandit advised to stay overnight, हादसे की फाइल फोटो और इनसेट में पंडित दीपक शर्मा (Source-Patrika)

Odisha family accident Nalkheda: मध्यप्रदेश के आगरमालवा जिले के नलखेड़ा में 18 सिंतबर की रात मां बगुलामुखी मंदिर के मुख्य द्वार के पास बिना रैलिंग वाले पुल से नाले में कार बहने की घटना के करीब एक हफ्ते बाद बड़ी जानकारी सामने आई है। हादसे में उड़ीसा के जिन श्रद्धालुओं की मौत हुई थी, उनसे हवन कराने वाले पंडित जी ने रात नलखेड़ा में ही रुकने के लिए कहा था और अगर परिवार उनकी बात मान लेता तो शायद परिवार जीवित बच जाता।

देखें वीडियो-

काश उस रात मान ली होती पंडित जी की बात…

नलखेड़ा के बगलामुखी मंदिर में हवन कराने वाले पंडित दीपक शर्मा ने बताया कि 18 सितंबर की रात जो श्रद्धालु हादसे का शिकार हुए उनका हवन उन्होंने ही कराया था। हवन रात करीब पौने 9 बजे शुरू हुआ और रात करीब 11.30 बजे तक चला था। पंडित दीपक शर्मा के मुताबिक जब हवन खत्म हुआ तो तेज बारिश हो रही थी, इसलिए उन्होंने यजमान (परिवार के सदस्यों) से नलखेड़ा में ही रात रुकने के लिए कहा था। लेकिन यजमान ने कहा कि उज्जैन की होटल में कमरे बुक हैं और वहीं पर सामान भी रखा है इसलिए वहीं जाएंगे। पंडित दीपक शर्मा ने बताया कि वो पहले भी यजमान का ऑनलाइन हवन करा चुके थे और मनोकामना पूरी होने पर यजमान परिवार के साथ हवन करने नलखेड़ा आए थे।

नाले में बही कार, 8 लोगों की मौत

बता दें कि 18 सितंबर की रात नलखेड़ा के बगलामुखी मंदिर में हवन कराने के बाद कार से उड़ीसा का परिवार उज्जैन लौट रहा था। मंदिर से निकलते ही मुख्य द्वार के पास बारिश के कारण बिना रैलिंग वाले पुल से उनकी कार उफनते नाले में बह गई थी। इस हादसे में कार सवार परिवार के सात सदस्यों और कार ड्राइवर की मौत हो गई थी। हादसे पर बाद में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा भी की थी।