
chhavi varshney death youtuber mother killed agar malwa road accident, छवि वार्ष्णेय व मां सारिका वार्ष्णेय की जीवित अवस्था की तस्वीरें (Source- छवि वार्ष्णेय इंस्टाग्राम आईडी और पत्रिका)
Agar Malwa Chhavi Varshney Road Accident: मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले में उज्जैन-गरोठ फोरलेन पर रामाखेड़ी गांव के पास मंगलवार को हुए हादसे में मृत फेमस यूट्यूबर छवि वार्ष्णेय और उनकी मां सारिका वार्ष्णेय का उनके गृहग्राम में एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। मां-बेटी की अर्थी उठते ही पूरे गांव में सन्नाटा छा गया, हर आंख नम हो गई। छवि वार्ष्णेय की मौत की खबर से फॉलोवर्स में शोक का माहौल है।
उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के महौखास गांव की रहने वाली 23 वर्षीय छवि वार्ष्णेय एक लोकप्रिय यूट्यूबर थीं। उनके यूट्यूब चैनल पर 7 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स थे, जबकि इंस्टाग्राम पर भी उनके एक लाख से ज्यादा फॉलोवर्स थे। छवि की मौत की खबर से उनके फॉलोवर्स और प्रशंसकों में शोक की लहर है। लोग सोशल मीडिया पर उनकी पुरानी तस्वीरें और वीडियो साझा कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
बुधवार शाम को जब छवि व उसकी मां सारिका की पार्थिव देह महौखास गांव पहुंची तो पूरा माहौल गमगीन हो गया। मां व बहन के शव देख भाई बेहोश हो गया, आसपास मौजूद लोगों ने उसे संभाला और दिलासा दिया। जब घर से दोनों की अर्थी एक साथ उठी तो हर किसी की आंख नम हो गई। पूरा गांव दोनों को अंतिम विदाई देने के लिए श्मशान घाट पहुंचा, पूरे गांव में मातम का माहौल है ।
जानकारी के मुताबिक छवि, अपने पिता श्यामलाल, मां सारिका, अंकल सूरजपाल व ड्राइवर सचिन के साथ कार से सोमवार रात को महाकाल दर्शन की इच्छा लिए उज्जैन के लिए रवाना हुए थे। मंगलवार को आगर मालवा जिले में रामाखेड़ी गांव के पास उज्जैन-गरोठ फोरलेन पर उनकी कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में छवि व उनकी मां की मौत हो गई थी जबकि पिता, अंकल व ड्राइवर गंभीर रुप से घायल हुए हैं।
Updated on:
27 Aug 2026 06:43 pm
Published on:
27 Aug 2026 06:43 pm
