17 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘भोपाल में बैठे नेता ही नहीं बनने देना चाहते कांग्रेस की सरकार’, कांग्रेस विधायक का बड़ा आरोप

Congress MLA Bheru Singh Parihar Statement:मध्यप्रदेश कांग्रेस में मची अंदरूनी कलह एक बार फिर खुलकर सामने आई, कांग्रेस विधायक ने प्रदेश नेतृत्व पर लगाए गंभीर आरोप।
2 min read
Google source verification
Congress MLA Bheru Singh Parihar

congress mla bheru singh parihar targets mp congress party leadership, कांग्रेस विधायक भेरूसिंह परिहार (source-patrika)

Agar Malwa Congress MLA Bheru Singh Parihar: मध्यप्रदेश में कांग्रेस के अंदर मची आपसी खींचतान एक बार फिर खुलकर सामने आई है, मामला आगर मालवा जिले का है। यहां सुसनेर से कांग्रेस विधायक भेरूसिंह परिहार ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए प्रदेश नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने यहां तक कह दिया कि जरूरत पड़ी तो पार्टी छोड़ने का फैसला भी कर सकते हैं। कांग्रेस विधायक भेरूसिंह का आरोप है कि बीजेपी से दलाली लेकर प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने कांग्रेस को खत्म करने का बीड़ा उठाया है।

'कांग्रेस के नेता ही नहीं बनने देना चाहते कांग्रेस की सरकार'

सुसनेर विधायक भेरूसिंह परिहार ने कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा- जिस तरीके से विधायक को साइड लाइन करके राहुल भैया ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली उसका अधिकार उन्हें किसने दिया? भेरूसिंह ने कहा कि जनता तो चाहती है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बने, लेकिन भोपाल में बैठे कांग्रेस पार्टी के नेता ही प्रदेश में कांग्रेस की सरकार नहीं बनने देना चाहते हैं।

देखें वीडियो-

'जीतू पटवारी पहले अपना घर संभालें'

कांग्रेस विधायक भेरूसिंह परिहार ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को भी इस दौरान सलाह दी। उन्होंने कहा कि 'जीतू पटवारी प्रदेश में दौड़ लगा रहे हैं, क्या होगा ऐसे दौड़ने से, पहले जीतू पटवारी अपना घर कांग्रेस को संभालें। आपको बुरा लगा हो तो हमको माफ करें और हमसे कह दें कि घर बैठो। ऐसा लग रहा है जैसे कांग्रेस के नेता भाजपा के एजेंट बनकर पार्टी की मीटिंग कर रहे हैं।'

अजय सिंह के दौरे के बाद सामने आई गुटबाजी

सुसनेर विधायक भेरूसिंह परिहार ने पार्टी नेतृत्व के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए आरोप लगाया है कि प्रदेश कांग्रेस के भोपाल में बैठे नेता ही प्रदेश में कांग्रेस की सरकार नहीं बनने देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह राहुल भैया कार्यक्रम के लिए सुसनेर विधानसभा में आए। ब्लॉक कार्यकारिणी की, नगर कार्यकारिणी की बैठक ले रहे हैं और विधायक को ही खबर नहीं है। जब उनसे फोन पर बात की तो उनने मिलने से भी इनकार कर दिया गया। बैनर-पोस्टर से भी स्थानीय विधायक की तस्वीर गायब है, ऐसे कैसे प्रदेश में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा और कैसे कांग्रेस की सरकार बनेगी? इतना ही नहीं भेरूसिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि जिन नेताओं को राहुल भैया अपने साथ आगर से सुसनेर लेकर आए थे उन सभी ने चुनाव के दौरान कांग्रेस को हराने का काम किया था।

भाजपा ने ली चुटकी

सुसनेर विधायक भेरूसिंह परिहार के द्वारा पार्टी नेताओं पर आरोप लगाए जाने के बाद भाजपा ने चुटकी ली है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने एक्स पर कांग्रेस विधायक का वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है- 'सुसनेर से कांग्रेस विधायक भेरूसिंह परिहार "बापू" ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ खुला मोर्चा खोलते हुए कांग्रेस छोड़ने तक की बात कह दी। जिस पार्टी के विधायक ही अपने नेतृत्व पर भरोसा न करें, वह जनता का भरोसा कैसे जीत पाएगी? सत्ता की लालसा और गुटबाज़ी ने कांग्रेस को अंदर से खोखला कर दिया है। संदेश स्पष्ट है दतिया में कमल खिलेगा और कांग्रेस का सफाया होगा। जो अपनी पार्टी नहीं संभाल पा रहे, वे प्रदेश क्या संभालेंगे?