
Bulldozer deployed at home of accused who molested 9 year old girl
mp news: मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले में 9 साल की मासूम बच्ची के साथ छेड़छाड़ की घटना के बाद गुरुवार को प्रशासन ने आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाया। प्रशासन ने आरोपी के मकान के कच्चे हिस्से को जमींदोज किया है और पक्के हिस्से को हटाने के लिए तीन दिन का समय दिया है। बता दें कि बच्ची से छेड़छाड़ की घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने इंदौर-कोटा हाईवे पर जाम लगाते हुए आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की थी।
आगर मालवा जिले के सोयत थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले एक गांव में बुधवार की शाम 9 साल की बच्ची के साथ पड़ोस में रहने वाले 25 वर्षीय आरोपी अफरोज ने घर में घुसकर छेड़छाड़ की थी। घटना का पता चलते ही गांव में हड़कंप मच गया था और पुलिस ने सूचना मिलते ही आरोपी अफरोज के खिलाफ पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद भी ग्रामीणों का गुस्सा शांत नहीं हुआ और वो आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग कर रहे थे।
आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ ही उसके घर पर बुलडोजर चलाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने गुरुवार को इंदौर-कोटा हाईवे पर विरोध प्रदर्शन करते हुए चक्काजाम किया। जिससे की हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जाम की खबर लगते ही एडिशनल एसपी, सुसनेर एसडीओपी, एसडीएम सहित सोयत पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें समझाने की कोशिश की लेकिन ग्रामीण आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग पर अड़े रहे। जब प्रशासनिक अधिकारियों ने आरोपी के घर पर कार्यवाही का आश्वासन दिया तब जाकर आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन खत्म किया।
ग्रामीणों को समझाने के बाद प्रशासिक अमला दल-बल के साथ गांव पहुंचा और अतिक्रमण कर बनाए गए आरोपी के घर के हिस्से को जमींदोज किया। अभी आरोपी के घर का अतिक्रमण कर बनाया गया कच्चा हिस्सा तोड़ा गया है और अतिक्रमण वाले पक्के हिस्से को हटाने के लिए तीन दिन का समय दिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी अफरोज का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी है और वो इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने की कोशिश पहले भी कर चुका है।
Published on:
02 Apr 2026 08:53 pm
बड़ी खबरें
View Allअगार मालवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
