1 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गीजर में जोरदार धमाका, मकान का एक हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त

mp news: धमाके की आवाज से इलाके में मचा हड़कंप, लोग घरों से बाहर निकलकर भागे, राहत की बात कोई जनहानि नहीं हुई।

2 min read
Google source verification
agar malwa

geyser blast damages house in kanad town

mp news: मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले के कानड़ कस्बे में रविवार को एक मकान में जोरदार धमाके से हड़कंप मच गया। धमाके की जोरदार आवाज से डरकर लोग घरों से बाहर निकल आए। बताया जा रहा है कि मकान में लगे पानी गर्म करने वाले गीजर के फटने से ये धमाका हुआ। धमाका इतना तेज था कि मकान का एक हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घर का सामान मलबे में दब गया। राहत की बात ये है कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है और परिवार के सभी लोग सुरक्षित हैं।

देखें वीडियो-

गीजर ब्लास्ट से हुआ जोरदार धमाका

कानड़ कस्बे में रविवार की सुबह सब कुछ सामान्य था लेकिन तभी डॉ. जयप्रकाश सोनी के मकान में जोरदार धमाका हो गया। धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी और हड़कंप मच गया। धमाके की जोरदार आवाज सुनकर लोग दहशत में आ गए और अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। बताया गया है कि डॉ. जय प्रकाश सोनी के घर के बाथरूम में पानी गर्म करने के लिए लगाए गए गीजर में ब्लास्ट हुआ। ब्लास्ट इतना तेज था कि मकान का एक हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। मलबे में घर गृहस्थी का सामान दब गया।

कोई जनहानि नहीं

राहत की बात ये है कि गीजर में हुए ब्लास्ट से घर में मौजूद परिवार के सदस्यों को कोई चोट नहीं आई है। घर में ब्लास्ट होने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। प्रारंभिक तौर पर गीजर में तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। जिस घर में ब्लास्ट हुआ है उसी में डॉ. जयप्रकाश सोनी अपना क्लीनिक भी चलाते हैं, गनीमत रही कि हादसे के वक्त घर के आसपास कोई मरीज या व्यक्ति नहीं था वरना बड़ा हादसा हो सकता था। धमाके के कारण मकान को काफी नुकसान पहुंचा है।