14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेटे के सामने थ्रेशर में फंसे पिता, देखते ही देखते आधा शरीर मशीन में समाया

MP News: मध्य प्रदेश के आगर जिले में थ्रेशर मशीन में फंसने के बाद एक बुजुर्ग की जान चली गई।
less than 1 minute read
Google source verification
agar news

MP News: मध्य प्रदेश के आगर जिले के पिपलिया चाचा गांव दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां शनिवार की सुबह करीब 10:30 बजे गेहूं की फसल निकलते समय थ्रेशर मीशन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग ने बेटे के सामने ही दम तोड़ दिया। शव को निकालने के लिए थ्रेशर को पूरा खोला गया।

फसल निकालते समय फंसा शरीर

मृतक की पहचान 60 वर्षीय मांगी लाला भुवान सिंह के रूप में की गई है। ये घटना उस वक्त की है, जब उनके बेटे समेत करीब छह परिजन मौजूद थे। मृतक बुजुर्ग अपने खेत में गेंहू निकाल रहे थे। उस दौरान उनका हाथ थ्रेशर मशीन में चला गया। इसके बाद थ्रेशर ने आधा शरीर अंदर ले लिया। जिसके चलते मौके पर उनकी मौत हो गई।

पोस्टमॉर्टम के लिए शव भेजा

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को तत्काल सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मशीन खुलवाई और शव को बाहर निकाला। आधा शरीर मशीन के अंदर बुरी तरह दब गया था। कई जगह शव के टुकड़े भी फंसे हुए थे। हालांकि, पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा है।