शाही सवारी: शाही अंदाज में निकलेंगे बाबा बैजनाथ, श्रद्धालु नवाएंगे शीश

जो परम्परा चली आ रही है उसी के अनुरूप बाबा बैजनाथ महादेव की शाही सवारी पूर्ण हर्षोल्लास के साथ निकलेगी। प्रशासनिक व्यवस्थाएं चाकचौबंद की जाएगी। यह जिले का सबसे बड़ा आयोजन होता है। इसमें आमजन व्यवस्थाओं में अपना सहयोग दें। त्योहारों के दौरान नगर को साफ-स्वच्छ रख कर स्वच्छता का अनुकरणीय संदेश दें। यह बात कलेक्टर अजय गुप्ता ने सोमवार शाम 5 बजे कलेक्टोरेटमें आयोजित जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक के दौरान कही।

2 min read
Jul 25, 2017
mp news, patrika news, agar malwa, planning, sahi
mp news, patrika news, agar malwa, planning, sahi sawari
आगर-मालवा.
जो परम्परा चली आ रही है उसी के अनुरूप बाबा बैजनाथ महादेव की शाही सवारी पूर्ण हर्षोल्लास के साथ निकलेगी। प्रशासनिक व्यवस्थाएं चाकचौबंद की जाएगी। यह जिले का सबसे बड़ा आयोजन होता है। इसमें आमजन व्यवस्थाओं में अपना सहयोग दें। त्योहारों के दौरान नगर को साफ-स्वच्छ रख कर स्वच्छता का अनुकरणीय संदेश दें।

यह बात कलेक्टर अजय गुप्ता ने सोमवार शाम 5 बजे कलेक्टोरेटमें आयोजित जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक के दौरान कही। विभिन्न त्योहार नाग पंचमी,
,
,
, ईदुलजुहा, डोल ग्यारस आदि को दृष्टिगत रखते हुए आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य रूप से सावन महोत्सव व शाही सवारी को लेकर विशेष विचार-विमर्श किया गया। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष कलाबाई गुहाटिया, एसपी आरएस मीणा, एसडीओपी एनएस डावर, डीएसपी आरसी गुप्ता, शहर काजी वसीउद्दीन, सांसद प्रतिनिधि विनय मालानी सहित जिला स्तरीय शांति समिति सदस्य मौजूद थे।

डीजे सिस्टम नियंत्रित रखवाएं:
बैठक में बीके गुप्ता ने कहा कि शहर में विभिन्न स्थानों पर गढ्डे हैं बारिश को देखते हुए गढ्डे भरवाए जाए तथा सवारी के दौरान डीजे सिस्टम का साउंड नियंत्रित रखने की बात कही। वहीं अन्य सदस्यों ने सुरक्षा व्यवस्था, बैजनाथ महादेव मार्गपर स्ट्रीट लाईट व्यवस्था सुचारू करने, सवारी के दिन सुरक्षा के साथ-साथ साफ-सफाई का ध्यान रखे जाने आदि विषयों पर अपने विचार रखे।

गड़बड़ी पर होगी कार्रवाई :
एसपी ने बैठक में कहा कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएगें। सभी कानून का अक्षरश: पालन करें। असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। गड़बड़ी फैलाने वालों के विरूद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। छोटी से छोटी घटना-दुर्घटना की जानकारी तत्काल पुलिस एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों को दी जाए।

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि शाही सवारी के दौरान मंदिर, सवारी मार्ग एवं प्रसादी स्थल पर महिला पुलिसबल लगाया जाएगा। प्रसादी स्थल पर व्यवस्था ठीक होना चाहिए। प्रसाद की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। श्रद्धालुओं को पूजा-पाठ का पर्याप्त अवसर मिलना चाहिए। समय का विशेष ध्यान रखा जाए।

1 बजे पूजन, 1.30 पर निकलेंगे नगराधिपति:
बैठक में निर्णय हुआ कि बाबा बैजनाथ महादेव का परम्परानुसार आव्हान पूजन दोपहर 1 बजे मंदिर गर्भगृह में होगा और दोपहर 1.30 बजे बाबा को पालकी में विराजीत किया जाएगा उसके बाद मंदिर से शाही सवारी आरंभ होगी। मुख्य पूजा के दौरान गर्भगृह में जिला पंचायत अध्यक्ष, सांसद, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, विधायक, नगर पालिका अध्यक्ष तथा पुजारी उपस्थित रहेंगे। प्रसादी का वितरण शाम 4 बजे से होगा।
Published on:
25 Jul 2017 01:07 am