आगरा

एमडीएमए ड्रग्स बनाने के आरोप में केमिस्ट्री के टीचर सहित दो गिरफ्तार, तेलंगाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

MDMA drugs: आगरा और तेलंगाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में केमिस्ट्री टीचर को गिरफ्तार किया गया है जो एमडीएमए ड्रग्स बनाने का काम करता था। राजस्थान से एक अन्य शिक्षक को भी गिरफ्तार किया गया है।

2 min read
Mar 09, 2026
फोटो सोर्स- पत्रिका

Chemistry teacher arrested: आगरा और तेलंगाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एमडीएमए ड्रग्स (MDMA Drugs) बनाने वाले केमिस्ट्री टीचर को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के दौरान केमिस्ट्री टीचर ने बताया कि वह वेब सीरीज देखकर एमडीएम एड्रेस बनाना शुरू किया है। पुलिस को मौके से एमडीएमए बनाने में जरूरत पड़ने वाली केमिकल और अन्य सामग्री को भी बरामद किया है। डीसीपी वेस्ट ने इस संबंध में जानकारी दी है। मामला खंदौली थाना क्षेत्र का है।

फिरोजाबाद का रहने वाला केमिस्ट्री टीचर

उत्तर प्रदेश के आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र अंतर्गत नगला मट्टू निवासी मनोज कुमार को गिरफ्तार किया गया है, जो राजस्थान के जोधपुर के एक स्कूल में केमिस्ट्री का टीचर है और मूल रूप से फिरोजाबाद का रहने वाला है। वह आगरा में किराए के मकान में रहता है। स्कूल में पढ़ाने के दौरान ही वह एक टीचर के संपर्क में आया जो ड्रग्स बनाने में माहिर था। उसी ने मनोज को ड्रग्स बनाने का फार्मूला बताया।

दोनों टीचरों ने मिलकर काम शुरू किया

पूछताछ में जानकारी मिली कि दोनों टीचर आपस में तालमेल बनाकर अलग-अलग ड्रग्स बनाने का काम करने लगे, जिसके तार तेलंगाना से जुड़े हुए थे। इसकी जानकारी मिलने के बाद तेलंगाना पुलिस खंदौली थाना पहुंची। इसके पहले तेलंगाना पुलिस ने राजस्थान के रहने वाले एमडीएमए ड्रग्स बनाने में माहिर शिक्षक को गिरफ्तार किया। जिसके बाद तेलंगाना पुलिस आगरा के खंदौली थाना पहुंची।.

क्या कहते हैं डीसीपी वेस्ट?

डीसीपी वेस्ट आदित्य कुमार ने बताया कि एमडीएम ड्रग्स बनाने में जरूरत पड़ने वाली सामग्री और केमिकल भी मौके से बरामद किया गया है, जिसमें डिस्टिल्ड वॉटर, मिथाइल अमीन, हाइड्रोब्रॉमिक एसिड, एथिल एसिड, एथिल एसीटेट, एसीटोन, हाइड्रोक्लोरिक एसिड और एथेनॉल शामिल हैं।

बड़े पैमाने पर सप्लाई होनी थी

उन्होंने बताया कि शुरुआत में छोटे स्तर पर ड्रग्स की सप्लाई होती थी, लेकिन इस बार बड़े पैमाने पर ड्रग्स बनाने की तैयारी थी, जिसे एक पार्टी में सप्लाई किया जाना था। यह ड्रग्स स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक हैं। खंदौली थाना और तेलंगाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

Also Read
View All

अगली खबर