
कंगना रनौत फोटो सोर्स BJP
भाजपा सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत से जुड़े किसानों के अपमान और देशद्रोह के चर्चित मामले में आज स्पेशल कोर्ट में अहम सुनवाई होने जा रही है। इससे पहले दोनों पक्ष अपनी दलीलें पूरी कर चुके हैं। लेकिन फैसला टल गया था। अब 30 अप्रैल को होने वाली इस सुनवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं। जहां मामले में महत्वपूर्ण मोड़ आ सकता है।
हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ किसानों के अपमान और देशद्रोह से जुड़े मामले में आज स्पेशल कोर्ट एमपी-एमएलए में सुनवाई होनी है। इस मामले को लेकर काफी समय से चर्चा चल रही है। आज की तारीख को बेहद अहम माना जा रहा है। दरअसल, 3 अप्रैल 2026 को इस केस में दोनों पक्षों की बहस पूरी हो गई थी। इसके बाद अदालत ने 16 अप्रैल को फैसला सुनाने की तारीख तय की थी। हालांकि, किसी कारणवश उस दिन फैसला नहीं हो सका। सुनवाई टाल दी गई। इसके बाद कोर्ट ने नई तारीख 30 अप्रैल 2026 निर्धारित की।
इस बीच, 21 अप्रैल को कंगना रनौत की ओर से उनके वकील ने आगरा कोर्ट में एक प्रार्थना पत्र दाखिल किया। इसमें कहा गया कि अदालत ने वादी पक्ष को आईटी एक्ट से जुड़े मुद्दों पर अतिरिक्त बहस करने और नए दस्तावेज पेश करने का मौका दिया। जिससे उन्हें अनुचित फायदा मिला। अदालत ने इस प्रार्थना पत्र को रिकॉर्ड में शामिल कर लिया। इस पर सुनवाई के लिए भी 30 अप्रैल की तारीख तय की। ऐसे में आज की सुनवाई में दो अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।
एक तो यह प्रार्थना पत्र और दूसरा मुख्य मामला। आज कोर्ट में क्या फैसला आता है। इस पर सभी की नजरें टिकी हैं। अगर अदालत फैसला सुनाती है। तो यह मामला एक बड़े मोड़ पर पहुंच सकता है। वहीं, यदि किसी कारण से फिर सुनवाई टलती है। तो केस और लंबा खिंच सकता है। फिलहाल, इस हाई-प्रोफाइल मामले को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में काफी उत्सुकता बनी हुई है।
Updated on:
30 Apr 2026 10:28 am
Published on:
30 Apr 2026 10:28 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
