आगरा

पुलिस चाैकी फूंके जाने के दाैरान ऑटो में बैठकर भागने वाले सीओ का ट्रांसफर

घटना के तुरंत बाद थाना प्रभारी और चैकी प्रभारी काे कर दिया गया था सस्पेंड सीओ का भी किया तबादला देहात सर्किल में भेजे गए ऑटो से भागने वाले सीओ

less than 1 minute read
Jan 07, 2021
agra

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आगरा ( agra police ) थाना ताजगंज की तोरा पुलिस चाैकी पर हुए बवाल के दाैरान पथराव से बचने के लिए ऑटो रिक्शा लेकर भागने वाले सीओ सदर का तबादला कर दिया गया है। अब उन्हे अनछेरा क्षेत्र दिया गया है। बता दें कि इस घटना के बाद एसएसपी बबलू कुमार ( agra ssp ) ने थाना प्रभारी और चाैकी प्रभारी काे सस्पेंड करते हुए पूरे चाैकी स्टाफ काे लाइन हाजिर कर दिया गया था। अब इस मामले में यह दूसरी कार्रवाई की गई है।

बतादें कि 31 दिसंबर 2020 को ताजगंज थाना क्षेत्र के गांव करभना के रहने वाले पवन कुमार यादव की ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से माैत हाे गई थी। इस घटना के बाद गुस्साए लाेगाें ने चाैकी ताैरा फूंक दी थी और पुलिस पर पथराव कर दिया था। गुस्साए ग्रामीणाें का आराेप था कि पुलिस की वसूली के कारण ट्रैक्टर चालक की माैत हुई है।

इस बवाल पर एडीजी जाेन अजय आनंद ने काफी नाराजगी जताई थी और यह पूछा था कि जब माैके पर सीओ माैजूद थे तो लाेग शव काे अस्पताल से पुलिस चाैकी कैसे ले गए ? इस मामले की जांच में यह बात सामने आई कि पथराव के दाैरान खुद काे बचाने के लिए सीओ ऑटो लेकर माैके से निकल लिए थे। इसी लापरवाही पर अब सीओ काे दंड के रूप में ट्रांसफर मिला है। अब उन्हे सिटी से हटाकर देहात क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है।

Published on:
07 Jan 2021 07:36 pm
Also Read
View All