अभिनेता अनिल कपूर ने ताज महल का दीदार किया। फिल्म सूबेदार के दौरान पहुंचे आगरा। ताज महल देख बोले- वाह! ताज।
मशहूर फिल्म अभिनेता अनिल कपूर रविवार को ताज महल देखने देखने पहुंचे। ताज महल देखकर बोलें - जब भी ताज महल देखता हूं लगता है इसकी खूबसूरती पिछली बार से ज्यादा है। अनिल कपूर के साथ उनके फैंस ने खूब फोटो खिचाई और सेल्फी लिया।
अनिल कपूर ब्लैक ड्रेस में जब ताज महल को देखने पहुंचे तो लोग उन्हें देखकर विश्वास नहीं कर पाए कि जिसे उन्होंने पर्दे पर देखा था ये वही हैं। अनिल कपूर कड़ी सुरक्षा में ताल महल एक पूर्वी गेट से दाखिल हुए।
आगरा में फिल्म सूबेदार की शूटिंग चल रही है। शूटिंग से फ्री होकर अभिनेता अनिल कपूर ताज महल देखने पहुंचे। उन्होंने सबके साथ फोटो खिचाई। उनके साथ-साथ उनकी टीम ने भी ताज महल के साथ फोटो खिचाई। उनके साथ उनकी टीम भी मौजूद थी। अनिल कपूर ताज महल देखकर अभीभूत नजर आए।