आगरा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और सीएम योगी पहुंचे कोठी मीना बाजार मैदान, थोड़ी देर में करेंगे संबोधित

  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद आगरा पहली बार आए हैं और बतौर अध्यक्ष ये उनकी पहली रैली है।

less than 1 minute read
Jan 23, 2020
rally

आगरा। आज 23 जनवरी, 2020 को शहर के कोठी मीना बाजार में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के समर्थन में भाजपा की विशाल जनसभा का आयोजन किया गया है। रैली को संबोधित करने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कोठी मीना बाजार मैदान पर पहुंच चुके हैं। उनके साथ सीएम योगी आदित्यनाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद हैं। कुछ ही देर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रैली को संबोधित करेंगे। बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद आगरा पहली बार आए हैं और बतौर अध्यक्ष ये उनकी पहली रैली है। रैली में शामिल होने के लिए पांच जिलों आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, अलीगढ़, हाथरस की जनता को बुलाया गया है। रैली को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा के यूपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी जनता को संबोधित करेंगे।

Published on:
23 Jan 2020 02:23 pm
Also Read
View All