आगरा

मायावती को तगड़ा झटका देकर दो बार के विधायक ने थाम लिया इस पार्टी का झंड़ा

आगरा में छावनी विधानसभा सीट से दो बार विधायक रह चुके हैं गुटियारी लाल दुबेश

2 min read
Mar 12, 2019
bsp, loksabha election, lok sabha election 2019
bsp

आगरा। लोकसभा चुनाव का बिगुल बजते ही नेताओं ने भी रणभेदी बजा दी। बहुजन समाज पार्टी से दो बार विधायक रहे वरिष्ठ बसपा नेता ने अचानक पार्टी छोड़ दी। उनके पार्टी छोड़ने की खबर से राजनीति के गलियारे में अचानक सरगर्मियां तेज हो गई। लखनऊ में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। इससे पहले बाह विधानसभा क्षेत्र से बसपा की टिकट पर चुनाव लड़ चुके उमेश सैंतिया भी भाजपा का दामन थाम चुके हैं।

बसपा को दिया तगड़ा झटका
भारतीय जनता पार्टी ने गुटियारी लाल दुबेश को भगवा खेमे में करने के बाद शहर और ग्रामीण क्षेत्र में बसपा को तगड़ा झटका दिया है। बसपा में पिछले एक महीने में सब कुछ ठीक ठाक नहीं चल रहा है। कई नेताओं को अनुशासनहीनता के नाम पर बाहर का रास्ता दिखाया गया तो कुछ पार्टी में अपनी बात नहीं रख पाने के चलते खुद व खुद बाहर हो गए। दो बार के विधायक रहे गुटियारी लाल दुबेश के पार्टी छोड़ने की खबर के बाद बसपा को ये बड़ा झटका माना जा रहा हैं।

छावनी क्षेत्र में दिखाया था नीले खेमे में दबदबा
गुटियारी लाल दुबेश ने आगरा में दो बार विधानसभा का चुनाव जीता था। 2017 के चुनाव में वे दूसरे स्थान पर रहे थे। लेकिन, भाजपा को कड़ी टक्कर दी थी। वहीं 2012 के चुनाव में उन्होंने बड़ी जीत हासिल की थी। उस समय सरकार बेशक अखिलेश यादव की बनी थी। लेकिन, आगरा से मायावती के छह विधायक विधानसभा पहुंचे थे। गुटियारी लाल दुबेश के पार्टी छोड़ने की खबर के बाद बसपा नेता अनिल सोनी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि नीले समुद्र से एक दो बाल्टी कम होने से कोई फर्क नहीं पड़ता है।

Published on:
12 Mar 2019 06:09 pm