भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद जेपी नड्डा आगरा में अपनी पहली रैली करने जा रहे हैं। इसके लिए पांच जिलों की जनता को बुलाया गया है, फिर भी कुर्सियां खाली हैं।
आगरा। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के समर्थन में आज 23 जनवरी, 2020 को आगरा के कोठी मीना बाजार में भारतीय जनता पार्टी की रैली है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद जेपी नड्डा आगरा में अपनी पहली रैली करने जा रहे हैं। इस रैली में उनके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा के यूपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी जनता को संबोधित करेंगे। रैली में शामिल होने के लिए पांच जिलों आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, अलीगढ़, हाथरस की जनता को बुलाया गया है। लेकिन अभी तक मैदान में कुर्सियां खाली पड़ी हैं। ये देखकर भाजपा कार्यकर्ताओं के माथे पर लकीरें पड़ गई हैं। भीड़ जुटाने में भाजपा के पसीने छूट रहे हैं।
बता दें कि इस रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा ने अपन पूरा जोर लगा दिया है। संगठन महामंत्री सुनील बंसल खुद इसकी कमान संभाल रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद जेपी नड्डा पहली बार आगरा आएंगे और बतौर भाजपा अध्यक्ष उनकी ये पहली रैली है। वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ क्षेत्रीय रैलियों की श्रृंखला में आज आखिरी जनसभा को संबोधित करेंगे। रैली में एक लाख लोगों को जुटाने का लक्ष्य था, लेकिन अभी तक मैदान में कुर्सियां खाली पड़ी हैं। इसके कारण भाजपा कार्यकर्ता भी काफी चिंतित नजर आ रहे हैं।