आगरा

महिला ग्राम प्रधान को दबंगों ने पीटा, मामला हैरान करने वाला…

थाना मलपुरा क्षेत्र के गांव अजीजपुर में ग्राम प्रधान सफाई कर्मचारियों के साथ गुरूवार को सफाई अभियान चला रही थी।

less than 1 minute read
Oct 11, 2019

आगरा। थाना मलपुरा क्षेत्र के गांव अजीजपुर में ग्राम प्रधान सफाई कर्मचारियों के साथ गुरूवार को सफाई अभियान चला रही थी। तभी वहां पर गांव के दबंग लोग आ गए। उन्होंने प्रधान से गाली गलौज कर मारपीट कर दी। मामले में प्रधान ने पुलिस को तहरीर दी है।

ये है मामला
विकास खंड बिचपुरी के गांव अजीजपुर निवासी रामा देवी ग्राम प्रधान है। वह गुरूवार को सफाई कर्मचारियों के साथ गांव में सफाई अभियान चला रहे थे। आरोप है कि तभी गांव के दो दबंग युवक अपने दो अन्य साथियों के साथ वहां पर आ गए। उन्होंने पहुंचते ही रामा देवी को जातिसूचक गालियां दी। इसके बाद वे अभद्र भाषा में बात करने लगे।

ये बोले पुलिस अधिकारी
इसका प्रधान ने विरोध किया। जिस पर दबंगों ने ग्राम प्रधान रामा देवी के साथ मारपीट कर दी। सफाई कर्मचारियों ने ग्राम प्रधान को बचाया। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। थानाध्यक्ष मलपुरा महेश कुमार यादव ने बताया है कि मामला संज्ञान में है। जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

इनपुट: देवेश शर्मा

Published on:
11 Oct 2019 06:41 pm
Also Read
View All