आगरा

आगरा कोर्ट में Kangana Ranaut के बयान पर सुनवाई, किसानों की अपमानित करने का आरोप

Kangana Ranaut: कंगना रनौत के किसानों पर विवादित बयान के मामले में आज 12 दिसंबर को आगरा कोर्ट में सुनवाई होगी। सांसद और अभिनेत्री कंगना पर किसानों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Dec 2024, 1:22 PM IST
Kangana Ranaut

Kangana Ranaut: भाजपा सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के मामले में आज यानी 12 दिसंबर को आगरा के कोर्ट में सुनवाई होगी। कंगना रनौत आज कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से या अधिवक्ता के माध्यम से अपना पक्ष रख सकती हैं। कोर्ट ने सात दिसंबर को फिर से उनके दिल्ली और हिमाचल प्रदेश के पते पर नोटिस भेजा था। इसमें कहा था कि 12 दिसंबर की सुबह दस बजे स्वयं या अधिवक्ता के माध्यम से पक्ष रखना सुनिश्चित करें।

राजीव गांधी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने 11 सितंबर को कंगना रनौत के खिलाफ परिवाद दायर किया था। आरोप लगाया गया कि हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा क्षेत्र से सांसद कंगना रनौत ने 26 अगस्त 2024 को एक बयान में किसानों के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की थी, जो उनके और लाखों किसानों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली थी। इससे पहले पिछली तारीख 28 नवंबर को भी सांसद स्वयं या उनकी ओर से अधिवक्ता अपना पक्ष रखने के लिए नहीं आए थे।

क्या है पूरा मामला?

कंगना रनौत ने अपने बयान में कहा था कि दूसरा गाल आगे करना आजादी पाने के बजाय भीख मांगने के समान है। उन्होंने दावा किया कि भारत को आजादी साल 2014 के बाद मिली है। वहीं, किसानों के विरोध प्रदर्शन को लेकर उन्होंने खालिस्तानी आतंकवादियों की संलिप्तता का आरोप लगाया।