19 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टोल कर्मचारियों से मारपीट के मामले में भाजपा विधायक के बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज

आगरा के टोल प्लाजा पर भाजपा विधायक के बेटे पर एक टोल कर्मचारियों से मारपीट के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जबकि भाजपा विधायक का कहना है कि उनके बेटे के साथ अभद्रता की गई है। यह विरोधियों की साजिश है।
2 min read
Google source verification

आगरा

image

Mahendra Tiwari

Feb 28, 2026

फोटो सोर्स वायरल वीडियो स्क्रीनशॉट

फोटो सोर्स वायरल वीडियो स्क्रीनशॉट

आगरा के रायभा टोल प्लाजा पर कर्मचारी से मारपीट के मामले में भाजपा विधायक बाबूलाल चौधरी के बेटे सुरेश चौधरी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। घटना 24 फरवरी की बताई जा रही है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। मामले में कार्रवाई न होने पर कर्मचारी पक्ष ने आत्मदाह की चेतावनी भी दी थी।

आगरा के अछनेरा थाना क्षेत्र स्थित रायभा टोल प्लाजा पर टोलकर्मी से मारपीट के मामले में पुलिस ने विधायक के बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाई शनिवार को की गई। घटना 24 फरवरी की है। जब फतेहपुर सीकरी से विधायक चौधरी बाबूलाल के बेटे सुरेश चौधरी मथुरा से ग्वालियर की ओर जा रहे थे।

गाड़ी में नहीं लगा था फास्टैग

बताया गया कि उनकी गाड़ी टोल प्लाजा पर पहुंची तो बैरियर नहीं खुला। गाड़ी में फास्टैग नहीं लगा था। टोल कर्मचारियों का कहना है कि वीआईपी पास होने के बावजूद नियम के अनुसार गाड़ी रोकी गई। करीब दो मिनट तक बैरियर नहीं उठने पर सुरेश गाड़ी से उतर आए। आरोप है कि उन्होंने टोल कर्मचारी संजय सिंह से गाली-गलौज की और थप्पड़ मार दिए।

टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई घटना

संजय सिंह पिछले दो साल से टोल प्लाजा पर काम कर रहे हैं। उनका कहना है कि गाड़ी पर फास्टैग नहीं था। इसलिए पहचान के लिए आधार कार्ड मांगा गया। इसी बात पर विवाद बढ़ गया। टोल मैनेजर ईश्वर शर्मा ने भी पुष्टि की कि नियमों के अनुसार ही गाड़ी रोकी गई थी। पूरी घटना टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद मामला तूल पकड़ गया। कर्मचारी के भाई वीरू चौधरी ने चेतावनी दी थी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो वह आत्मदाह करेंगे।

विधायक बोले राजनीतिक साजिश के तहत वायरल किया गया वीडियो

वहीं विधायक चौधरी बाबूलाल का कहना है कि उनके बेटे के साथ टोल कर्मचारी ने अभद्र व्यवहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह राजनीतिक साजिश है। वीडियो जानबूझकर वायरल कराया गया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और दोनों पक्षों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग