आगरा

Weather Alert: अभी तीन दिन और झुलसाएगा मौसम, आसमान से बरसेगी आग, बरतें सावधानियां

- मौसम विभाग (Meteorological Department) का अनुमान है कि फिलहाल इस गर्मी से कोई राहत नहीं मिलेगी। - अभी तीन दिन और लू चलेगी व आसमान से बरसती आग लोगों को झुलसाएगी।

2 min read
May 23, 2020
Weather Alert: अभी तीन दिन और झुलसाएगा मौसम, आसमान से बरसेगी आग, बरतें सावधानियां

आगरा. उत्तर प्रदेश में झुलसाने वाली गर्मी का प्रकोप शुरू हो चुका है। शुक्रवार का दिन इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में तापमान 40 के पार रहा। दिन भर आसमान से आग बरसती रही और लू के थपेड़ों ने घर से निकलना भी दुश्वार कर दिया। मौसम विभाग (Meteorological Department) का अनुमान है कि फिलहाल इस गर्मी से कोई राहत नहीं मिलेगी। अभी तीन दिन और लू चलेगी व आसमान से बरसती आग लोगों को झुलसाएगी।

शुक्रवार को आगरा प्रदेश का दूसरा गर्म दिन रहा

शुक्रवार को सबसे ज्यादा बुरा हाल झांसी (Jhansi) में रहा। यहां पारा 46.1 डिग्री पर पहुंच गया। दूसरे नम्बर पर आगरा (Agra) रहा। यहां भी पारा 45 डिग्री पार चला गया। आगरा में तापमान 45.4 डिग्री रहा जोकि सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है। वहीं न्यूनतम तापमान 24.3 दर्ज किया गया। 45 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रदेश का तीसरा सबसे गर्म शहर प्रयागराज (Prayagraj) रहा। इसके बाद कानपुर (Kanpur) में तापमान 44.5 व अलीगढ़ (Aligarh) में 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। लखनऊ, वाराणसी, मेरठ आदि प्रदेश के अधिकतर शहरों में तापमान 40 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया। दिन की शुरुआत ही गर्म हवाओं से हुई। सुबह दस बजे के बाद भीषण गर्मी से लोग परेशान होने लगे। टंकियों का पानी खौल गया। दिन भर लू के थपेड़ों ने घर से निकलना मुश्किल कर दिया, वहीं रात में भी गर्म हवाओं का सिलसिला जारी रहा।

अगले तीन दिनों तक बुंदेलखंड और आगरा में रहेगी भीषण गर्मी

हालांकि गोरखपुर, बलिया, बहराइच और नजीबाबाद में लोगों को थोड़ी राहत रही। यहां तापमान 40 डिग्री के नीचे रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि फिलहाल आने वाले तीन दिनों तक अधिकतर शहरों में गर्मी का हाल ऐसा ही रहेगा। बुंदेलखंड और आगरा में इस दौरान भीषण गर्मी रहेगी। हर दिन पारे में उछाल देखने को मिलेगा। अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। गर्म हवाएं और लू लोगों को परेशान करेगी। आगरा में शनिवार को तापमान 46 डिग्री तक पहुंच सकता है। ऐसे में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति बेहद सावधान रहने की जरूरत है।

इन बातों का रखें ध्यान

- प्रचुर मात्रा में पानी पिएं।

- धूप में बेवजह निकलने से बचें।

- छाछ, दही, शिकंजी, फल आदि लें।

- हल्का और सुपाच्य भोजन करें।

Updated on:
23 May 2020 11:32 am
Published on:
23 May 2020 09:10 am
Also Read
View All