आगरा

एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, लखनऊ से आगरा जाते समय एसडीम की मौत, प्रशासन में दौड़ी शोक की लहर

तेज रफ्तार टक्कर में आगरा के अपर नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार जायसवाल की मौत हो गई। जबकि चालक गंभीर रूप से घायल है। सैफई मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी है।

less than 1 minute read
Aug 29, 2025
सांकेतिक फोटो जेनरेट AI

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। आगरा में तैनात रहे अपर नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार जायसवाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनका चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। उसे सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। लेकिन हालत चिंताजनक बनी हुई है।

जानकारी के मुताबिक आगरा में नगर मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात रहे एसडीएम स्तर के अधिकारी राजेश कुमार अपनी क्रेटा कार से लखनऊ से आगरा जा रहे थे। लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर 77वें किलोमीटर पर पहुंचे थे। अचानक उनकी कार किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

ये भी पढ़ें

सीमा पार साजिश? यूपी के तीन जिलों में तेजी से बढ़ी एक समुदाय की आबादी, एजेंसियां सतर्क विदेशी फंडिंग पर नजर

प्रशासन में दौड़ी शोक की लहर

दुर्घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस के अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंच गए। घायलों को बाहर निकला गया। उन्हें तत्काल सैफई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार को मृत्यु घोषित कर दिया। कार चालक पंकज शर्मा गंभीर रूप से घायल है। उसका इलाज चल रहा है।

आगरा में नगर मजिस्ट्रेट का दायित्व संभाल रहे थे

तहसीलदार संतोष राजौरिया और थाना प्रभारी महाराज सिंह भाटी अस्पताल पहुंच गए। घटना की सूचना आगरा पहुंचते ही अधिकारियों में शोक की लहर दौड़ गई। राजेश कुमार पहले किरावली में एसडीएम रह चुके थे। वर्तमान में कलेक्ट्रेट में अपर नगर मजिस्ट्रेट का दायित्व संभाल रहे थे।

Published on:
29 Aug 2025 01:26 pm
Also Read
View All

अगली खबर