आगरा

International Yoga Day 2019: खूब खाइए और अग्निसार क्रिया करके पचाइए, देखें वीडियो

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शहर में चारों ओर योग की धूम रही। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने भी शाखाओं पर योग दिवस मनाया।

less than 1 minute read
Jun 21, 2019
International Yoga Day 2019

आगरा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शहर में चारों ओर योग की धूम रही। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने भी शाखाओं पर योग दिवस मनाया। शास्त्रीनगर की केशव शाखा के तत्वावधान में योग दिवस शास्त्रीपुरम जोनल पार्क (अवंतीबाई पार्क) में मनाया गया।

पाचनतंत्र होता है सक्रिय
संघ के महानगर कार्यवाह भारत भूषण, राजकिशोर परमार, सुरेन्द्र सिंह, नवीन अग्रवाल आद ने योग की बारीकियां बताईं। तमाम रोगों को दूर करने वाले आसन सिखाए। प्राणायाम करना सिखाया। उन्होंने कहा कि अग्निसार क्रिया करने से पेट का पाचनतंत्र सक्रिय होता है। किसी भी तरह का भोजन पूरी तरह पच जाता है। प्राणायाम से हमारा आध्यात्मिक उत्थान होता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष मौजूद रहे।

Published on:
21 Jun 2019 10:34 am
Also Read
View All