आगरा

EWS प्रमाण पत्र जारी किये जाने की मांग को लेकर जाट महासभा का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

अपर जिलाधिकारी नगर ने कहा कि EWS प्रमाण पत्र जाट समाज को केन्द्रीय सेवाओं हेतु हर हाल में जारी किये जायेंगे।

2 min read
Jan 24, 2020
EWS प्रमाण पत्र जारी किये जाने की मांग को लेकर जाट महासभा का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

आगरा। अखिल भारतीय जाट महासभा ने आज जाट समाज को केन्द्रीय सेवाओं हेतु आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के प्रमाण पत्र जारी किये जाने की मांग को लेकर आज कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। अपर जिलाधिकारी नगर डा प्रभाकान्त अवस्थी को ज्ञापन सौंपकर जाट समाज के अभ्यर्थियों को केन्द्रीय सेवाओं हेतु EWS प्रमाण पत्र तत्काल जारी किये जाने की मांग की।

जाट महा सभा के जिला अध्यक्ष कप्तान सिंह चाहर ने अपर जिलाधिकारी नगर को बताया कि तहसीलदार किरावली, खैरागढ़ और एत्मादपुर जाट समाज के अभ्यर्थियों को केन्द्रीय सेवाओं हेतु आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के प्रमाण पत्र जारी नहीं कर रहे हैं। वह न सिर्फ केन्द्र सरकार व उ प्र सरकार द्वारा जारी शासनादेशों का उल्लंघन ही नहीं कर रहे हैं बल्कि जाट समाज के अभ्यर्थियों के हितों पर कुठाराघात कर रहे हैं जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

महा सभा के जिला अध्यक्ष कप्तान सिह चाहर ने बताया कि केन्द्रीय सूची में आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के प्रमाण वर्गों के लिए निर्धारित 10%आरक्षण लेने के लिए वह व्यक्ति पात्र हैं जिनका उल्लेख भारत सरकार व उ प्र सरकार की अधिसूचना 12-1-19व 14-3-19 में उल्लिखित है। इस पर अपर जिलाधिकारी नगर ने कहा कि EWS प्रमाण पत्र जाट समाज को केन्द्रीय सेवाओं हेतु हर हाल में जारी किये जायेंगे।

महासभा के जिला अध्यक्ष कप्तान सिंह चाहर ने कहा कि यदि एक सप्ताह के अन्दर प्रमाण पत्र जारी नहीं किये गये तो महासभा जोरदार आन्दोलन के लिए वाद्य होगी। प्रदर्शन व ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से डा रामेश्वर चौधरी, रामवीर नरवार, सुरेन्द्र चौधरी, शिशुपाल चौधरी, दिनेश चाहर, अरविंद चाहर, भूपेन्द्र सिंह राणा, जयप्रकाश चाहर, कोमल सिंह चाहर, देवेन्द्र सिंह चाहर (पूर्व ब्लाक प्रमुख),पार्षद गण सर्व श्री राहुल चौधरी, जगवीर इन्दौलिया, डा बच्चू सिंह, भवतोष चौधरी व कर्मवीर चाहर, जितेन्द्र सिंह चाहर, प्रेम सिंह सोलंकी, गुलवीर सिंह, अनिल चाहर, चन्द्रवीर राना, विजेन्द्र सिंह चौधरी, भगवान सिंह, चरन सिंह सिकरवार, रन्धीर सिंह चाहर आदि थे।

Published on:
24 Jan 2020 06:49 pm
Also Read
View All