जेपी नड्डा ने 8866288662 नम्बर पर मिस्ड कॉल कराया।
आगरा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में जनता से हाथ उठवाए। 8866288662 नम्बर पर मिस्ड कॉल कराया। मोदी-मोदी और भारत माता की जय के नारे लग रहे लोगों को भारत माता की जय बुलवाकर शांत किया।
नहीं जुटी अपेक्षित भीड़
रैली को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, राज्यमंत्री संदीप सिंह, अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम और प्रो. एसपी सिंह बघेल ने भी संबोधित किया। मंच पर बृज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, संगठन मंत्री भवानी सिंह आदि मौजूद थे। संचालन प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ल ने किया। रैली में आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, अलीगढ़ और हाथरस से भीड़ बुलाई गई थी। अपेक्षित भीड़ न जुटने से भाजपाई परेशान रहे।