आगरा

जयमाल के समय पहुंची प्रेमिका बोली- ये मेरा पति…वरमाला फेंक भागा दूल्हा, दंग रह गए घराती- बराती

आगरा जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। स्टेज पर दूल्हा और दुल्हन पहुंच चुके थे। वरमाला डालने की तैयारी हो रही थी। जैसे ही दूल्हे ने हाथ में वरमाला लिया। तब तक उसकी प्रेमिका पहुंच गई। फिर जो हुआ…

2 min read
May 02, 2026
सांकेतिक तस्वीर फोटो जेनरेट AI

आगरा के एत्मादपुर इलाके में एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब जयमाल से ठीक पहले एक महिला ने पहुंचकर दूल्हे को अपना पति बता दिया। अचानक हुए इस खुलासे से माहौल तनावपूर्ण हो गया। मामला इतना बढ़ा कि दूल्हा स्टेज छोड़कर भाग गया। करीब दो घंटे तक चले इस हंगामे के बाद अंत में दुल्हन की शादी किसी दूसरे युवक से कर दी गई।

आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र में शुक्रवार रात एक शादी समारोह में उस वक्त बड़ा विवाद खड़ा हो गया। जब जयमाल की रस्म शुरू होने ही वाली थी। दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर पहुंच चुके थे। एक-दूसरे को वरमाला पहनाने ही वाले थे। तभी अचानक कुछ लोगों के साथ एक महिला वहां पहुंच गई।

महिला के पहुंचते ही दूल्हा वरमाला फेंक कर स्टेज से उतरकर भागा

महिला ने आते ही हंगामा शुरू कर दिया। उसने दावा किया कि दूल्हा उसका पति है। यह सुनते ही वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। दूल्हे ने जैसे ही महिला को देखा, वह घबरा गया। और तुरंत वरमाला फेंककर स्टेज से उतरकर भाग गया। माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। डीजे बंद कर दिया गया। और लोग इधर-उधर होने लगे।

दूल्हा का भाई बोला यह मेरी पत्नी, लेकिन छोटे भाई से इसका अफेयर चल रहा

महिला लगातार आरोप लगाती रही कि दूल्हा पहले से शादीशुदा है। अब दूसरी शादी करने आया है। इसी दौरान दूल्हे का बड़ा भाई सामने आया। उसने दावा किया कि वह महिला उसकी पत्नी है। उसने बताया कि उनकी शादी साल 2018 में हुई थी। लेकिन उसकी पत्नी का उसके छोटे भाई यानी दूल्हे के साथ कई सालों से संबंध है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे के भाई और पिता को थाने ले गई

भाई ने यह भी आरोप लगाया कि उसकी पत्नी उस पर गलत आरोप लगाकर उसे छोड़ना चाहती है। उसके छोटे भाई से शादी करना चाहती है। विवाद बढ़ता देख किसी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। दूल्हे के पिता और भाई को हिरासत में लेकर थाने ले गई। दूल्हा मौके से पहले ही फरार हो चुका था।

पुलिस का कहना जांच की जा रही, दुल्हन पक्ष से नहीं मिली कोई शिकायत

करीब दो घंटे तक चले इस पूरे विवाद के बाद दोनों पक्षों में बातचीत हुई। और फैसला लिया गया कि यह शादी अब नहीं होगी। इसके बाद दुल्हन के परिवार ने मौके पर मौजूद एक परिचित युवक से उसकी शादी कर दी। यह शादी उसी मैरिज हॉल में सादगी से संपन्न कराई गई। पुलिस के अनुसार, उन्हें महिला की सूचना पर मौके पर बुलाया गया था। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। लेकिन दुल्हन पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है।

Published on:
02 May 2026 07:00 pm
Also Read
View All