आगरा

KBC 2021 1 crore winner: केबीसी 13 की पहली करोड़पति बनीं हिमानी के बारे में जानें कुछ रोचक बातें

Kaun Banega Crorepati. KBC 2021 1 Crore Winner Himani Bundela ने दो बार केबीसी से फोन आने पर किया था इग्नोर, तीसरी बार भी नहीं हुआ था यकीन।

less than 1 minute read
Aug 27, 2021
KBC 2021 1 crore winner

आगरा. KBC 2021 1 Crore Winner. ताजनगरी की शिक्षिका हिमानी बुंदेला (Himani Bundela) ने कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati 13) के मंच पर इतिहास रच दिया है। वह कौन बनेगा करोड़पति के तेरहवें सीजन (KBC Season 13) की पहली करोड़पति बन गई हैं। हिमानी को लेकर पूरा परिवार समेत शहर में खुशी की लहर है। हिमानी (himani bundela biography) को करोड़पति बनने वाला एपिसोड (kaun banega crorepati) सोमवार 30 अगस्त को सोनी चैनल (Sony Liv) पर टेलीकॉस्ट होगा। सोनी टीवी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर इसकी जानकारी दी गई।

himani bundela biography. बचपन से था केबीसी में जाने का सपना-

हिमानी आगरा के गुरु गोविंद नगर की रहने वाली हैं। हिमानी क बचपन से ही सपना था कि वह केबीसी में जाए। उन्होंने नौ साल की उम्र में केबीसी देखना शुरू किया था। वह सभी से कहती थीं कि एक दिन वह केबीसी में जरूर जाएंगी। सभी उस वक्त उसे मजाक में लेते थे। जब दो बार केबीसी से फोन आया को हमानी ने उसे इग्नोर कर दिया। तीसरी बार भी उन्हें यकीन नहीं हुआ था।

15 वर्ष की उम्र में चली गई थी आंख की रोशनी-

हमानी की 15 वर्ष की उम्र में ही एक हादसे के दौरान आंखों की रोशनी चली गई थी। लेकिन इस कमजोरी को उन्होंने अपने सपनों के आड़े आने नहीं दिया। उन्होंने पढ़ाई जारी रखी। उनके पिता व बड़ी बहन ने उनका खासतौर पर साथ दिया। ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने बीएड किया। फिर केंद्रीय विद्यालय में उनका चयन हो गया। बच्चों को पढ़ाने के साथ-साथ व दिव्यांग बच्चों के लिए वह अवेयरनेस प्रोग्राम (Awareness Program) भी चलाती हैं। वैसे हिमानी पहले डॉक्टर बनना चाहती थीं, लेकिन एक्सीडेंट ने उनका सपना तोड़ दिया।

Updated on:
28 Aug 2021 11:08 am
Published on:
27 Aug 2021 09:25 pm
Also Read
View All