11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आगरा में पिता के सामने यमुना में कूदी नाबालिग बेटी, आखिरी फोन कॉल में बोली- ढूंढने की कोशिश भी ना करें

Minor Girl Exploited: नाबालिग ने छलांग लगाने से पहले मां से बातचीत की। इस दौरान उसने कहा कि उसके साथ कई बार रेप किया गया। जानिए पूरा मामला क्या है?

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Harshul Mehra

Apr 16, 2026

Couple from Rajgarh Abandons Daughter in Sheopur

Couple from Rajgarh Abandons Daughter in Sheopur । फोटो सोर्स-Ai

Minor Girl Exploited: उत्तर प्रदेश के आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र से एक बेहद संवेदनशील और दुखद मामला सामने आया है। यहां एक शादीशुदा युवक पर 17 वर्षीय किशोरी को शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शोषण करने का आरोप है। जब आरोपी ने शादी से इनकार किया, तो मानसिक रूप से टूट चुकी किशोरी ने यमुना नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

2 साल से चल रहा था शोषण का आरोप

पीड़िता के पिता का आरोप है कि मनीष नामक युवक, जो पहले से शादीशुदा है, पिछले 2 वर्षों से उनकी बेटी का शारीरिक शोषण कर रहा था। करीब 2 साल पहले वह उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था और बाद में ISBT पर छोड़कर फरार हो गया। उस समय भी किशोरी ने मानसिक तनाव में आकर आत्महत्या की कोशिश की थी, लेकिन परिजनों ने किसी तरह उसे संभाल लिया था। इसके बावजूद आरोपी ने उसका पीछा नहीं छोड़ा और लगातार उसे अपने जाल में फंसाए रखा।

मंगलवार को फिर ले गया अपने साथ

परिजनों के अनुसार, मंगलवार दोपहर को किशोरी अचानक घर से लापता हो गई। काफी तलाश के बाद आसपास के लोगों से जानकारी मिली कि मनीष उसे अपने साथ ले गया है। जब परिजन आरोपी के घर पहुंचे और विरोध जताया, तो वहां मौजूद लोगों ने उनके साथ मारपीट की और यहां तक कि जिंदा जलाने की धमकी भी दी।

फोन कॉल के बाद मचा हड़कंप

बुधवार सुबह करीब 9 बजे किशोरी ने अपनी मां को फोन कर बताया, '' मां अब कभी घर नहीं लौटूंगी। ढूंढने की कोशिश भी ना करें। मनीष ने मेरे साथ कई बार दुष्कर्म किया और अब शादी से साफ इनकार कर दिया है। यमुना में कूदकर अपनी जान देने जा रही हूं। आप उसे मत छोड़ा और सजा दिलवाना।''

पिता के सामने लगाई छलांग

किशोरी की बात सुनते ही परिजन तुरंत स्ट्रैची ब्रिज (यमुना पुल) पहुंच गए। पिता ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन इससे पहले ही वह नदी में कूद गई और तेज बहाव में बहती चली गई। यह दृश्य बेहद हृदयविदारक था।

पुलिस कर रही तलाश

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्टीमर की मदद से किशोरी की तलाश शुरू कराई गई, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है। SP छत्ता शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि फिलहाल गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है और परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सवालों के घेरे में आरोपी और सुरक्षा व्यवस्था

इस घटना ने एक बार फिर नाबालिगों की सुरक्षा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जरूरत पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोपी युवक के खिलाफ गंभीर आरोप हैं, जिनकी निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है।