
फोटो सोर्स- वीडियो ग्रैब
Bollywood actress Rakhi Sawant gets angry at Agra Mayor: आगरा के मेयर हेमलता दिवाकर पर राखी सावंत ने बड़ी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि आगरा की मेयर ग्रेजुएट के साथ बीएड भी किया है लेकिन उन्हें आशा भोसले का नाम नहीं पता है। उन्हें भोसले और घोसले में अंतर नहीं मालूम है। राखी सावंत मुंबई एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत कर रही थी। इस दौरान पत्रकारों ने आगरा के मेयर के बयान पर सवाल पूछा। जिस पर राखी सावंत अपनी प्रतिक्रिया दे रही थी। उन्होंने आगरा मे और पर कटाक्ष किया।
उत्तर प्रदेश में के आगरा की मेयर हेमलता दिवाकर एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आई थी। जिसमें वह सुप्रसिद्ध गायिका आशा भोसले के निधन पर शोक व्यक्त कर रही थी। लेकिन आशा भोंसले के नाम का गलत उच्चारण कर रही थी। उनके हाव-भाव भी लोगों को नागवार लगा। मुस्कुराते हुए उन्होंने पार्श्व गायिका आशा भोंसले को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि देने के पहले मौके पर खड़े लोगों से उनके विषय में जानकारी प्राप्त की।
मेयर हेमलता दिवाकर 12 अप्रैल को आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आई थी। इस दौरान उन्होंने आशा भोंसले को आशा घोसले कहा। इस दौरान चेहरे के हाव-भाव भी मुस्कुराने वाले थे। उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों से हुआ पूछा कि आशा भोंसले सिंगर थी ना? मुझे ठीक से याद नहीं। इसके बाद उन्होंने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि कहा कि आशा घोसले गोलोक वासी हो गई है, यह संगीत क्षेत्र की बड़ी क्षति है।आगरा और बीजेपी की ओर से बहन आशा भोंसले को श्रद्धा सुमन अर्पित करती हूं।
मेयर हेमलता दिवाकर के इस बयान पर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसी संदर्भ में राखी सावंत से पत्रकारों ने सवाल पूछा था। जिस पर बॉलीवुड एक्ट्रेस मेयर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आशा भोसले को आगरा मेयर नहीं जानती है, क्या पढ़ी-लिखी नहीं है? उन्हें घोंसले और भोंसले में अंतर नहीं मालूम। यह लोग पढ़े लिखे नहीं है। राखी सावंत ने कहा कि आशा भोसले बड़ा नाम है।
Published on:
16 Apr 2026 10:55 pm
बड़ी खबरें
View Allउत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
