16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

10.10 पर विकास भवन पहुंचे CDO, बड़ी संख्या में खाली मिलीं कुर्सियां…दे डाले चेतावनी

देवरिया विकास भवन में कर्मचारियों और अधिकारियों के लेट लतीफी की पोल उस समय खुल गई जब गुरुवार को ठीक 10.10 पर CDO राजेश कुमार सिंह विकास भवन के कई विभागों का निरीक्षण करने पहुंचे।

less than 1 minute read
Google source verification
Up news, Deoria news

फ़ोटो सोर्स: सोशल मीडिया, CDO का औचक निरीक्षण

देवरिया में गुरुवार को विकास भवन में उस समय हड़कंप मच गया जब CDO राजेश कुमार सिंह ने विभिन्न विभागों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कार्यालयों की उपस्थिति पंजिकाओं की जांच की। जांच में श्रम रोजगार कार्यालय, मत्स्य विभाग, सहकारिता, लघु सिंचाई, ग्रामीण अभियंत्रण, कृषि, अल्पसंख्यक कल्याण और जिला पंचायत राज विभाग सहित कई दफ्तरों में बड़ी संख्या में कर्मचारी गैरहाजिर मिले।

इन विभागों के अधिकारी व कर्मचारी अनुपस्थित मिले

श्रम रोजगार कार्यालय में रितुदीप सिंह, देवेन्द्र प्रताप सिंह और मंजू कुशवाहा अनुपस्थित पाए गए। मत्स्य विभाग में रितेश कुमार शाही गैरहाजिर रहे। सहकारिता विभाग में रणविजय सिंह, खुबलाल यादव, रणजीत कुमार सिंह और देवव्रत अभिजात मौजूद नहीं थे। इसी प्रकार, लघु सिंचाई विभाग में अनिरुद्ध कुमार यादव और अनिसुद्दीन अंसारी अनुपस्थित मिले। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग में अधिशासी अभियंता सहित कई कर्मचारी गैरहाजिर पाए गए। कृषि विभाग और जिला पंचायत राज कार्यालय में भी कर्मचारियों की अनुपस्थिति दर्ज की गई।

CDO ने इस लापरवाही पर गंभीर रुख अख्तियार करते उन्होंने सभी अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन और मानदेय रोकने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, संबंधित विभागाध्यक्षों को कारण बताओ नोटिस जारी कर शीघ्र स्पष्टीकरण और रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी कार्यों में लापरवाही और अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस तरह की जांच आगे भी जारी रहेगी।