18 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गलत हरकत करने पर महिला ने मामा को मार डाला, पहले गला काटा फिर ताबड़तोड़ हथौड़े से सिर कूंच डाला

ब्लैकमेलिंग और जबरन शारीरिक संबंध के दबाव से तंग महिला ने होटल के कमरे में रिश्ते के मामा को बुलाया, फिर रची ऐसी खौफनाक साजिश कि सुनकर रूह कांप जाए।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Aman Pandey

Apr 18, 2026

मृतक का फाइल फोटो

आगरा में महिला ने अपने रिश्ते के मामा की हत्या कर दी। आपत्तिजनक फोटो और वीडियो वायरल करने और पति को भेजने की धमकी देकर संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था। घटना मलपुरा थाना क्षेत्र के इटौरा स्थित होटल का है। पुलिस ने मौके से महिला को हिरासत में ले लिया है।

महिला ने पूछताछ में बताया कि वह ब्लैकमेल कर रहा था। बार-बार मिलने के लिए बुलाता था, वो चाहता था कि जैसा चाहे वैसा करती रहे। वह इससे तंग आ गई थी। पति को फोटो-वीडियो भेजने की धमकी दे रहा था। इसलिए हत्या की योजना बनाई। प्रेमी को दिल्ली से आगरा के होटल में बुलाया। खुद बैग में चाकू और हथौड़ा लेकर पहुंची।

महिला ने बताया कि दोनों सुबह करीब 11 बजे होटल पहुंचे थे। कुछ देर बाद खिल्लो बाहर गया और बीयर लेकर लौटा। दोनों ने कमरे में शराब पी, इसी दौरान विवाद शुरू हो गया।

महिला बोली- जबरन संबंध बनाने लगा

महिला का आरोप है कि खिल्लो उस पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। विरोध करने पर भी नहीं माना। इसके बाद उसने अपने पर्स में रखा मिर्ची स्प्रे उसकी आंखों में छिड़क दिया। जब वह दर्द से तड़पने लगा तो सर्जिकल ब्लेड से उसका गला काट दिया। इसके बाद खिल्लो जमीन पर गिर पड़ा। फिर हथौड़े से उसके सिर पर कई वार किए। जब देखा कि वह मर गया तो डर में चीख निकल गई। होटल के स्टाफ ने मुझे देख लिया और पुलिस को सूचना दे दी।

कमरे से शराब की बोतल और बैग मिला

सूचना पर मलपुरा थाना पुलिस और एसीपी सैंया डॉ. सुकन्या शर्मा मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने कमरे से हत्याकांड में इस्तेमाल किया गया हथौड़ा और चाकू बरामद किया है। कमरे से शराब की बोतल और एक बैग भी मिला। मृतक खिल्लो के भाई अजय ने प्रीति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

परिजनों के मुताबिक, करीब एक महीने पहले ही खिल्लो फतेहपुर सीकरी स्थित अपने घर से दिल्ली काम करने गया था, जहां वह टाइल्स लगाने का काम करता था। पुलिस ने कमरे से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है। बताया जा रहा है कि होटल संचालक रोहित टूंडला का रहने वाला है और करीब चार महीने से होटल किराए पर चला रहा था। उससे भी पूछताछ की जा रही है।

दिल्ली में काम करता था युवक

मृतक के भाई अजय ने पुलिस को बताया कि खिल्लो दिल्ली में काम करता था और कभी-कभार घर आता था। परिवार को यह जानकारी नहीं थी कि वह आगरा कैसे पहुंचा और महिला से उसके क्या संबंध थे।

प्रीति की शादी 2014 में भरतपुर निवासी दिनेश से हुई थी। उसके पति और देवर कपड़े की दुकान पर काम करते हैं। महिला के पिता विजय सिंह ने बताया कि खिल्लो को बचपन से उन्होंने पाला था। दोनों के संबंधों की जानकारी परिवार को नहीं थी।