आगरा

सात जनवरी को लीडर्स आगरा करेगा इनका सम्मान, हेमा के हाथों मिलेगा अवार्ड

छह विभूतियों का सम्मान करेगा लीडर्स आगरा

1 minute read
Dec 29, 2017
leader's agra, award, agra, agra top cityzen, tapan group, mathura mp hema malini, bjp mp hema malini, sunil jain, tapan group agra

आगरा।आगरा सामाजिक संस्था लीडर्स और तपन ग्रुप द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका निभाकर शहर का मान सम्मान बढ़ाने वाले छह विभूतियों और धरोहरों का सम्मान किया जाएगा। ये कार्यक्रम सात जनवरी को होगा। कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन शुक्रवार को होटल वैभव पैलेस में किया गया। इस मौके पर लीडर्स आगरा और तपन ग्रुप के पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि भारतीय जनता पार्टी की मथुरा की सांसद सात जनवरी को होने वाले वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगी।

कार्यक्रम में शिरकत करेंगी सांसद और सिने तारिका हेमा मालिनी
इस कार्यक्रम के प्रचार प्रसार के लिए लोगों को जानकारी दी जा रही है। लीडर्स आगरा के अध्यक्ष पार्थ सारथी शर्मा, पूर्व पार्षद और महामंत्री सुनील जैन, कोषाध्यक्ष वंदना सिंह ने जानकारी दी कि संस्था ने आगरा नगर में विभिन्न क्षेत्रों में योगदान करने वाले मरणोपरांत दाउदयाल अग्रवाल प्रमुख डेरी व्यवसाई, डॉ.प्रभा मल्होत्रा प्रमुख गायनिक चिकित्सक, राजेंद्र रघुवंशी प्रमुख पत्रकार एवं नाट्यकर्मी, वैद्य चंपा लाल जैन प्रमुख वैद्य, लखमी चंद्र जैन शिक्षा के क्षेत्र में, प्रमुख धरोहर के नाम पर अवार्ड रख उनकी स्मृतियों को सजोने और यादगार मनाने का प्रयास किया गया है।

ये रहे मौजूद
संस्था के संरक्षक सुरेश चंद्र गर्ग ने बताया कि संस्था ने व्यापारिक क्षेत्र में, चिकित्सा क्षेत्र में, राजनीति और प्रागंणमें आगरा के क्षेत्र के लोगों के नाम आमंत्रित किए हैं। संस्था की ज्यूरी के पास सोशल मीडिया के व्हाट्सएप, फेसबुक और ईमेल द्वारा लोगों के आवेदन प्राप्त किए गए हैं। एक जनवरी तक इन क्षेत्रों में अग्रणी व्यक्ति ईमेल से अपने नाम भेज सकते हैं। पोस्टर विमोचन के दौरान प्रीती सोनी, वीरेंद्र सिंह मेडतवाल, ओमप्रकाश मेडतवाल, अमरेंद्र जैन, राहुल जैन, धीरज जैन, रॉबिन, उल्लास दौनेरिया,रितुराज दुबे, निर्मला शर्मा, पिंकी, राजू, निशा खान, विजय, निबोरब आदि मौजूद थे।

ये खबर भी पढ़ सकते हैं: ताजमहल के शहर आगरा में वर्ष 2017 में हुआ ये बड़ा बदलाव

Published on:
29 Dec 2017 06:31 pm