आगरा

Agra के Manapuram Gold Loan के ऑफिस से बदमाशों ने लूटा 17 किलो सोना और 5 लाख कैश

Agra के थाना कमला नगर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने दिनदहाड़े बोला Manapuram Gold Loan के ऑफिस पर धावा, करोड़ों का सोना और कैश लूटा।

less than 1 minute read
Jul 17, 2021
लूट की घटना के बाद चेकिंग करती पुलिस

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आगरा. आगरा के कमला नगर में शनिवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया है। हथियारबंद बदमाशों ने मणप्पुरम गोल्ड लोन (Manapuram Gold Loan) कंपनी की शाखा से 17 किलो सोना और 5 लाख रुपए लूटकर ले गए। एसएसपी समेत काफी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

इस तरह दिया वारदात को अंजाम

शनिवार दोपहर करीब एक बजे थाना कमला नगर आगरा के सेंट्रल बैंक रोड स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी के कार्यालय में चार हथियारबंद बदमाश कंपनी में घुस आए। उन्होंने अंदर आते ही वहां मौजूद स्टाफ को तमंचे के बल पर बंधक बना लिया। शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देकर वहां मौजूद सोने के सारे जेवरात लूट लिए। बदमाश करीब बीस मिनट तक शाखा में रुके। इस दौरान वहां रखा पांच लाख रुपए कैश भी कब्जे में कर लिया।
यह भी पढ़ें—

वारदात के बाद भाग गए बदमाश

वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश कंपनी के कर्मचारियों को अंदर बंद करके भाग गए। कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों ने दूसरे लोगों को फोन कर गेट खुलवाया। घटना की जानकारी होते ही एसएसपी मुनिराज, एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद समेत काफी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। कंपनी के कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि बदमाश कंपनी से करीब 17 किलो सोने के जेवर और करीब पांच लाख रुपए लूटकर ले गए हैं। पुलिस बदमाशों का सुराग हासिल करने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

Published on:
17 Jul 2021 04:38 pm
Also Read
View All