10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आगरा में तीन मंजिला इमारत ताश के पत्ते की तरह गिरी, मचा हड़कंप

Three-storey building collapsed in Agra: आगरा में बड़ा हादसा हो गया। जब तीन मंजिला इमारत ताश के पत्ते की तरह गिर गई। अगल बगल वालों को भूकंप का एहसास हुआ। किनारी बाजार से मशहूर घटनास्थल पर दिन में काफी चहल-पहल रहती है।

2 min read
Google source verification
प्रतीकात्मक, फोटो सोर्स- ChatGPT

फोटो सोर्स- ChatGPT

Three-storey building collapsed in Agra: आगरा में तीन मंजिला शोरूम ताश के पत्ते की तरह गिर गई। इस दौरान काफी जोर की आवाज आई। तीन मंजिला शोरूम का मालवा सड़क पर आ गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस ने स्थिति को संभाला।‌ शोरूम मालिक से घटना की जानकारी की। शोरूम गिरने की घटना रात में हुई है वरना बड़ा हादसा हो सकता था। दिन में काफी चहल पहल रहती है। यहां पर बड़ी-बड़ी दुकानें भी हैं। शोरूम की बिल्डिंग काफी जर्जर हो गई थी। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई। आने जाने का रास्ता भी पूरी तरह बंद हो चुका था, मालवा सड़क पर भी थोड़ा पड़ा था। मामला कोतवाली क्षेत्र का है।

रात करीब 11:40 की घटना

उत्तर प्रदेश के आगरा के कोतवाली क्षेत्र के किनारी बाजार में बड़े-बड़े शोरूम हैं। यहां जूते, चप्पल, बर्तन से लेकर सोने-चांदी की भी दुकानें हैं। दिनभर काफी चहल-पहल बनी रहती है। किनारी बाजार में ही रिंकू बंसल निवासी सीताराम कॉलोनी बलकेश्वर की चांदी के जेवर और बर्तनों का शोरूम था। बीती रात में रिंकू बंसल काम खत्म होने के बाद दुकान बंद करके अपने घर चले गए।

शोरूम गिरने की खबर से मचा हड़कंप

आधी रात को शोरूम गिरने की सूचना मिली। शोरूम गिरने की खबर मिलते ही रिंकू बंसल के घर में भी हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और रिंकू बंसल से बातचीत की।

आगरा की मशहूर मार्केट

करारी मार्केट शहर का काफी बड़ा बाजार है। यहां दिन भर काफी चहल-पहल बनी रहती है। किनारी बाजार में बड़े-बड़े शोरूम हैं, जिनमें बर्तन से लेकर सोने-चांदी और कपड़े की दुकानें भी शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बिल्डिंग के गिरने के समय ऐसा लगा जैसे भूकंप आ गया हो। जोरदार आवाज के साथ बिल्डिंग गिर गई और लोग घर छोड़कर सड़क पर आ गए।

रिंकू बंसल में बताया लाखों का नुकसान

रिंकू बंसल ने बताया कि बिल्डिंग गिरने से चांदी के जेवर सहित लाखों का सामान बाल में दब गया है। वह बीते पांच साल से दुकान चला रहे हैं।‌ दुकान के गिरने से पुलिस प्रभावित हुई है और ट्रैक्टर, ट्राली, और जेसीबी के माध्यम से सड़क पर पड़ा भरवा हटवा रही है। ‌