आगरा

BIG BREAKING: लोकसभा चुनाव 2019 में करारी हार के बाद मायावती ने की सबसे बड़ी कार्रवाई, इन नेताओं पर गिरी गाज

लोकसभा चुनाव 2019 में मिली करारी हार के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने हार की समीक्षा शुरू कर दी है।
2 min read
Jun 04, 2019
Feature image

लोकसभा चुनाव 2019 में मिली करारी हार के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने हार की समीक्षा शुरू कर दी है। हार के कारणों को तलाशने में जुटी मायावती ने जोन कोऑर्डिनेटर की पहली बैठक में दो नेताओं पर बड़ी कार्रवाई की। समीक्षा के दौरान बसपा सुप्रीमों ने जोन कोऑर्डिनेटर और जिलाध्यक्ष को हटा दिया है।

इन पर हुई कार्रवाई
बसपा सुप्रीमो मायावती ने आगरा-अलीगढ़-बरेली मंडल की जिम्मेदारी संभाल रहे सुनील कुमार चित्तौड़ और जिलाध्यक्ष रवींद्र पारस को हटा दिया गया। अब बसपा के नए जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह होंगे। आगरा अलीगढ़ बरेली के मंडल प्रभारी रहे सुनील कुमार चित्तौड़ को यहां से हटाकर पूर्वी उत्तर प्रदेश के देवीपाटन, बस्ती, फैजाबाद और गोरखपुर मंडल को मिलाकर बनाए गए जोन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Mayawati big steps" src="https://new-img.patrika.com/upload/2019/06/04/untitled_3522624_835x547-m_4663000-m.jpg">

यहां मिली नई जिम्मेदारी
आगरा के जिलाध्यक्ष रहे रवींद्र पारस को आगरा मथुरा का मंडल इंचार्ज बनाया गया है। उनके साथ देवी सिंह, सत्य प्रकाश भी मथुरा, आगरा का कार्य देखेंगे। संतोष आनंद को मैनपुरी का जिम्मा दिया गया है। बता दें कि दिल्ली में उत्तर प्रदेश के सभी जोन कोऑर्डिनेटर की बैठक में सभी से हार के कारणों को बसपा सुप्रीमो ने जाना। आगरा मंडल में हार पर गहरी नाराजगी जताते हुये मायावती ने ये कार्रवाई की है। शमशुद्दीन राइन, गिरीशचंद्र , राजकुमार गौतम को मुरादाबाद, अलीगढ़, आगरा, सहारनपुर, मेरठ की जिम्मेदारी सौंपी गई।

Published on:
04 Jun 2019 10:52 am