Ahmedabad news: शहर के सोला सिविल अस्पताल में केंद्रीय गृह एवं सहकार मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुविधाओं का लोकार्पण किया। इनमें अत्याधुनिक मोबाइल ब्लड कलेक्शन वैन और नियोनेटल वेंटिलेटर शामिल हैं।इन साधनों का उद्देश्य शहर और दूरदराज़ क्षेत्रों में रक्तदान को सुगम बनाना और नवजात शिशुओं को आपातकालीन जीवन रक्षक […]
Ahmedabad news: शहर के सोला सिविल अस्पताल में केंद्रीय गृह एवं सहकार मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुविधाओं का लोकार्पण किया। इनमें अत्याधुनिक मोबाइल ब्लड कलेक्शन वैन और नियोनेटल वेंटिलेटर शामिल हैं।इन साधनों का उद्देश्य शहर और दूरदराज़ क्षेत्रों में रक्तदान को सुगम बनाना और नवजात शिशुओं को आपातकालीन जीवन रक्षक उपचार उपलब्ध कराना है।
केंद्रीय गृह मंत्री शाह की सांसद निधि से प्राप्त मोबाइल ब्लड कलेक्शन वैन आधुनिक तकनीक से सुसज्जित है। यह वैन शहर के वंचित और दूरदराज इलाकों में जाकर रक्तदान शिविर आयोजित करेगी, जिससे रक्त संग्रहण की प्रक्रिया सरल बनेगी और आपात स्थिति में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित होगी।
इसके साथ ही अस्पताल को नवजात शिशुओं के लिए अत्याधुनिक वेंटिलेटर भी प्रदान किया गया है। यह उपकरण गंभीर हालत में भर्ती शिशुओं को तुरंत जीवनरक्षक उपचार देने में सहायक होगा और बाल स्वास्थ्य सेवाओं को मज़बूत बनाएगा। लोकार्पण समारोह में स्वास्थ्य मंत्री प्रफुल्ल पानसेरिया, स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव व चिकित्सक और अन्य लोग मौजूद हे।