19 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आगरा में आईपीएल मैच के दौरान सट्टाबाजी: दो लैपटॉप, 12 एटीएम कार्ड, 19 बैंक पासबुक के साथ एक गिरफ्तार

Betting during IPL matches in Agra: आगरा में आईपीएल मैच के दौरान सट्टा खिलाने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है पुलिस ने एक को गिरफ्तार किया है जबकि दो भाई फरार होने में सफल रहे। ‌ पुलिस को मौके से 19 बैंक पासबुक बरामद हुआ है।

2 min read
Google source verification
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी, फोटो सोर्स- आगरा पुलिस

फोटो सोर्स- आगरा पुलिस

Betting racket busted during IPL in Agra: आगरा में आईपीएल मैच के दौरान सट्टा खिलाने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जबकि दो अन्य फरार हो गए। पुलिस को मौके से 119000 से ज्यादा की रकम बरामद हुई है। इसके साथ ही मोबाइल फोन, लैपटॉप, एटीएम कार्ड और पासबुक भी बरामद किया गया है। थाना पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की गई है। जो भोली-भाली जनता को अपने चंगुल में फंसाते थे। फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीम में लगाई गई है मामला सिकंदरा थाना क्षेत्र का है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मारा छापा

उत्तर प्रदेश के आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र में पुलिस गस्त  कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से बड़ी सूचना मिली। मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि नील फ्लोरेंस अपार्टमेंट के फ्लैट में आईपीएल मैच को लेकर सट्टा खेला जा रहा है। जिसमें बड़े पैमाने पर हार जीत के लिए दांव लगाया जाता है। मुखबिर की सूचना पर सतर्क हुई पुलिस ने फ्लैट में छापा मारा। इस दौरान मौके से सट्टा खिला रहे रितिक पाठक पुत्र संजय कुमार पाठक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम को मौके से 119500 नगद, पांच मोबाइल फोन, दो लैपटॉप, 12 एटीएम कार्ड, 19 बैंक पासबुक के साथ सात रजिस्टर भी बरामद किया है।

पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

पुलिस ने रितिक पाठक पुत्र संजय कुमार पाठक को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान रितिक पाठक ने बताया कि वह अपने भाई ऋषभ पाठक और केशव पाठक के साथ मिलकर ऑनलाइन सट्टा खिलाते हैं।‌ सट्टा खिलाने के लिए लोगों को लालच देकर अपने जाल में फंसाते थे। जिनके आधार कार्ड से नया सिम लेते थे इन्हीं लोगों का बैंक अकाउंट भी लेते थे। जो सट्टे के लेनदेन के लिए इस्तेमाल किया जाता था।

फरार आरोपियों की तलाश के लिए लगाई गई टीम

सिकंदरा थाना पुलिस ने बताया कि पूछताछ में यह भी जानकारी हुई की गिरफ्तार रितिक पाठक के खिलाफ इटावा जिले के बकेवर थाना में भी मुकदमा दर्ज है जो धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं से संबंधित है। फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम में लगाई गई है।