-Sawan के आखिरी Somvar के चलते मनकामेश्वर मंदिर के अपार भीड़
आगरा। आज सावन का आखिर सोमवार (Sawan Somvar) है। शिव मंदिरों में भक्तों का रेला है। शहर के बीच में स्थित श्रीमनःकामेश्वर मंदिर की खूब मान्यता है। मंदिर के बाहर भक्त रात्रि में ही डटे हुए थे। जैसे ही सुबह पौने चार बजे कपाट खुले, भक्तजन उमड़ पड़े। बाबा के दर्शन को महिलाएं भी बड़ी संख्या में आईं। पुराने शहर में सैकड़ों लोग श्रीमनःकामेश्वर मंदिर में भोलेनाथ के दर्शन के बाद ही जल ग्रहण करते हैं।
सबसे पहले दर्शन की होड़
मंदिर के मंहत योगेश पुरी ने बताया कि भक्तों का उत्साह और श्रद्धा देखते ही बनती है। सावन के सोमवार को मंगला दर्शन की विशेष महत्ता है। इस कारण हर कोई पहले दर्शन करने के लिए लालायित रहता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि भक्तजन किस तरह से बाबा के दर्शन को आतुर हैं।
अवश्य करें दर्शन
महंत योगेश पुरी ने बताया कि हमारे शास्त्रों में साफ लिखा है कि अगर आप सच्चे मन से प्रार्थना करते हैं तो जरूर पूरी होती है। भोलेनाथ तो इतने भोले हैं कि बेलपत्र और जल चढ़ाने से ही प्रसन्न हो जाते हैं। हर किसी को आज भगवान शिव के मंदिर में जाकर दर्शन अवश्य करने चाहिए।
पृथ्वीनाथ मंदिर का मेला
सावन के आखिरी सोमवार को पृथ्वीनाथ मंदिर में मेला लगता है। मेला रविवार को शुरू हुआ था। इसके चलते यातायात व्यवस्था में भी परिवर्तन किया गया है। सुबह से ही मंदिर में कांवर चढ़ने वाले उमड़ रहे हैं।