
सांकेतिक इमेज- पत्रिका
Dogs Attacked the Farmer: आगरा में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां इरादतनग थाना क्षेत्र में कुत्तों के हमले से एक किसान की दर्दनाक मौत (Farmer Death) हो गई। कुत्ते पूरी रात किसान को नोचते रहे, इसके बाद किसान की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
आगरा में इरादतनगर थाना क्षेत्र के भिड़ावली गांव में कुत्तों के झुंड ने बुजुर्ग किसान प्रेम सिंह पर हमला कर दिया। कुत्ते रात भर किसान को नोंचते रहे। अल सुबह करीब 4 बजे राहगीरों ने चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनी तो मौके पर जाकर देखा। इसके बाद राहगीरों ने कुत्तों को भगाया और किसान के परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और किसान को गंभीर हालत में इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। अस्पताल में इलाज के दौरान किसान की मौत हो गई।
कुत्तों के हमले से किसान की मौत के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्हें रात के समय घर से बाहर निकलने में डर लग रहा है। लोगों ने आरोप लगाया कि आए दिन आवारा कुत्तों के हमलों की खबरें आती हैं, लेकिन प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
भिड़ावली गांव निवासी 65 वर्षीय किसान प्रेम सिंह बुधवार की शाम सिलोखर गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। प्रेम सिंह देर रात वहां से वापस लौटे। रात में वाहन न मिलने की वजह से वह पैदल ही अपने घर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान इरादतनगर से भिड़ावली के बीच सुनसान रास्ते में कुत्तों ने हमला कर दिया। गुरुवार को अल सुबह राहगीरों ने चीखने-चिल्लाने की आवज सुनकर मौके पर जाकर देखा तो प्रेम सिंह वहां कराह रहे थे।
घटना की जानकारी होने पर राहगीरों ने कुत्तों को भगाकर उनकी जान बचाई। प्रेम सिंह के परिजन उन्हें इलाज के लिए इरादतनगर के स्थानीय डॉक्टर के पास ले गए। वहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद प्रेम सिंह को एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। एसएन मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। प्रेम सिंह के भतीजे और भिड़ावली के ग्राम प्रधान अजय त्यागी ने बताया कि घटना की जानकारी तहसील प्रशासन को दी गई है।
Updated on:
19 Jun 2026 03:54 pm
Published on:
19 Jun 2026 03:34 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
