पत्रिका आगरा कार्यालय में सोशल मीडिया की क्लास लगी। युवाओं को बताया गया कि सोशल मीडिया के अनेक लाभ हैं। वर्तमान में सोशल मीडिया को खराब बताकर इससे बचा नहीं जा सकता है। सोशल मीडिया से अब रोजगार भी मिल रहे हैं। इसलिए प्रत्येक युवा को ट्विटर, लिंकडेन, फेसबुक जैसे सोशल मीडिया पर सक्रिय रहना चाहिए। साथ में कुछ सावधानी बरतने की जरूरत है।
पीएम और सीएम से जुड़ें सीधें
आईटी एक्सपर्ट गौरव वाष्ण्रेय ने बताया कि ट्विटर पर पीएमओ, सीएमओ आदि के साथ जुड़ें। भारत सरकार की तमाम योजनाएं पीएमओ के ट्विटर पर आ रही हैं। इनका हमें लाभ उठाना चाहिए ट्रेन में कोई मदद चाहिए तो रेल मंत्री सुरेश प्रभु को ट्विटर पर संदेश भेज सकते हैं। तत्काल मदद मिलने के अनेक उदाहरण हैं। अगर नौकरी की जरूरत है तो ट्विटर पर इसका संदेश भी भेज सकते हैं। लिंकडेन पर आपके व्यवसाय से संबंधित लोग मिलते हैं, जो मददगार होते हैं। घर वाले मना करें तो उन्हें समझाएं और सोशल मीडिया पर आएं। हैज टैग का उपयोग करके अपनी मांग भेजें। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना की जानकारी लेकर हुनरमंद बनकर नौकरी प्राप्त कर सकते हैं।
अमेरिकन के छात्रों को मिलीं नई जानकारी
अमेरिकन इंस्टीट्यूट ऑफ इंग्लिश लैंग्वेज, बोदला सेन्टर के ये छात्र उत्सुक थे सोशल मीडिया के बारे में जानने को। उन्हें इतना ही पता था कि सोशल मीडिया का मतलब चैटिंग, वीडियो और फोटो भेजना ही होता है। जब उन्हें बताया कि सोशल मीडिया से नौकरी भी मिल सकती है, तो ताज्जुब हुआ।
अमेकिन इंस्टीट्यूट के निदेशक अमित राघव ने कहा कि हर चीज के दो पहलू होते हैं। सोशल मीडिया की शुरुआत अच्छे के लिए हुई थी, लेकिन इसका कुछ लोग दुरुपयोग कर रहे हैं। हमें इनसे सावधान रहना है। हमें हर हाल में सदुपयोग करना है।
सोशल मीडिया का दुरुपयोग हो रहा
आगरा कॉलेज के छात्र वजाहत हुसैन ने कहा कि सोशल मीडिया लोगों को आपस में जोड़ता है। परास्नातक वीरु सेंगर ने कहा कि सोशल मीडिया का दुरुपयोग हो रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं को होती है।
अच्छा माध्यम, महिलाओं के लिए ठीक नहीं
बीएड कर चुकीं सोनू ने कहा कि सोशल मीडिया अच्छा माध्यम है, लेकिन महिलाओं के लिए ठीक नहीं है। अनजान व्यक्ति महिलाओं को तंग करते हैं। नीतू सोनी ने कहा कि लाभ और हानि दोनों हैं। कुछ लोग मिसयूज करते हैं।
बीए कर रहीं रीना भारती ने कहा कि सोशल मीडिया का उपयोग करना चाहिए। हम दोस्तों से मिल सकते हैं। आगरा क़ॉलेज की छात्रा नेहा ने कहा कि सोशल मीडिया लाभकारी औऱ अलाभकारी दोनों हैं। हिमांशी राणा ने कहा कि अगर सीमा में रहकर उपयोग करें तो सोशल मीडिया अच्छा है। हम अनजान से बात न करें तो कोई समस्या नहीं है।
पुष्पेन्द्र भदौरिया एनआईयू (नोएडा इंटरनेशनल यूनिर्वसीटी) ने कहा कि सोशल मीडिया का उपयोग हमारे ऊपर निर्भर करता है। यहां अपना पेज बना सकते हैं, अपनी प्रतिभा को सबके सामने ला सकते हैं।
अमित सोलंकी ने कहा कि सोशल मीडिया हमारे लिए उपयोगी है। शिवकुमार सोलंकी का कहना था कि उन्हें इस बारे में ज्यादा पता नहीं है। सेक्टर-6 निवासी मनीष रावत, अछनेरा के मुकुल महामना ने कहा कि फेसबुक यूज करता हूं। सोशल मीडिया से तो हम आगे पढ़ाई भी कर सकते हैं। हमें जरूर सोशल मीडिया का उपयोग करना चाहिए।
सेलेब्रिटीज से मिल सकते हैं
अछनेरा के कृष्णा वर्मा ने कहा कि सोशल मीडिया अच्छी चीज है। नई जानकारी मिलती है। आगरा कॉलेज की छात्रा अंकिता गौतम ने कहा कि हम वॉट्सएप से परिचितों के सम्पर्क में रहते हैं। ट्विटर से हम सेलेब्रिटीज से मिल सकते हैं।
आगरा कॉलेज की छात्रा सांची ग्रोवर ने कहा कि सोशल मीडिया तो लोगों के लिए बूम की तरह है। विदेश में रहने वाले परिचितों से भी बात कर सकते हैं। कोमल अग्रवाल सिद्धि विनायक क़ॉलेज से बीएससी कर रहीं कोमल अग्रवाल ने कहा कि मैं फेसबकु, हाइक, वॉट्सएप पर हूं। नॉलेज मिलती है।