6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘हापुड़ गोलीकांड’ में दीपक की मौत, BSP सुप्रीमो मायावती ने की योगी सरकार से बड़ी मांग

Hapur Badnauli Firing Case: हापुड़ के बदनौली गोलीकांड में घायल दलित युवक दीपक की मौत के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने दुख जताया है। इसके साथ ही मायावती ने योगी सरकार को घेरते हुए अपनी मांगे भी रखी हैं। जानिए क्या है पूरा मामला...
2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Mohsina Bano

Sep 06, 2026

BSP Mayawati

बसपा प्रमुख मायावती। PC- ANI

Hapur Badnauli Firing Case: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में हुए बदनौली गोलीकांड में घायल दलित युवक दीपक की रविवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने इस घटना पर गहरी चिंता और दुख जाहिर किया है। उन्होंने राज्य सरकार से आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद देने की पुरजोर मांग की है।

'मायावती ने की सरकार से कार्रवाई की मांग'

बसपा सुप्रीमो मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर पोस्ट करते हुए लिखा कि हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत दो समुदायों के बीच आपसी रंजिश और झगड़े में घायल हुए दलित समुदाय के व्यक्ति की मौत बेहद दुखद है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि वह न केवल आरोपियों को कड़ी कानूनी सजा दिलाए बल्कि पीड़ित परिवार को उचित सहायता भी तुरंत प्रदान करे।

मायावती ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा कि किसी भी हालत में आपसी दुश्मनी का खून-खराबे में बदलना बेहद निंदनीय और चिंताजनक है। ऐसी घटनाओं को सरकार के हस्तक्षेप और अन्य उपायों के माध्यम से हर हाल में रोका जाना चाहिए ताकि कोई भी विवाद हिंसक संघर्ष का रूप न ले सके।

क्या है हापुड़ का बदनौली गोलीकांड

आपको बता दें कि हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव बदनौली में शुक्रवार को दो पक्षों के बीच किसी पुरानी रंजिश को लेकर लेकर विवाद हो गया था। इस दौरान दोनों तरफ से जमकर पथराव और फायरिंग हुई थी। इस गोलीकांड में 3 लोगों को गोली लगी थी जिनमें दीपक नाम का युवक भी शामिल था। घायल दीपक की हालत तभी से नाजुक बनी हुई थी और उसका इलाज मेरठ मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। रविवार सुबह दीपक जिंदगी की जंग हार गया।

तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात

दीपक की मौत की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया और लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। शव के पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचने से पहले ही पूरे गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में 13 नामजद आरोपियों समेत 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन की ओर से लोगों से शांति बनाए रखने की लगातार अपील की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग