6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘काशी के क्योटो में हुआ चमत्कार, पानी पर चल गई दो पहिया नाव’, वीडियो शेयर करके अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज

Varanasi Viral Video: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी का एक वीडियो अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया है...
2 min read
Google source verification
Varanasi latest news

जलभराव वाले इलाके में स्कूटी चलाती रोशनी जायसवाल, (Pc-Roshni Kushal Jaiswal Instagram)

Akhilesh yadav Post for Varanasi: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी का एक वीडियो अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया है। उन्होंने वीडियो को शेयर करते हुए प्रदेश और केंद्र की सरकार पर तंज कसा है। बारिश के बाद काशी की सड़कों पर हुए जल भराव के बाद उन्होंने काशी को क्योटो बताते हुए यहां की स्थिति पर सवाल खड़े किए हैं। बीते दिनों वाराणसी में हुई लगातार बारिश के बाद सड़कों पर जल भराव हो गया था, इसी का राजनीतिक फायदा अब विपक्ष उठा रहा है।

जानें क्या बोले अखिलेश

अखिलेश यादव ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "काशी के क्योटो में हुआ चमत्कार, पानी पर चल गयी दो पहिया नाव।
जनता पूछ रही है कि पचासों हज़ार के बजट से काशी को स्मार्ट सिटी बनाने का जो दावा था उस पर किसने ये पानी फेर दिया?" उन्होंने आगे लिखा, "कहीं दिल्लीवालों का काम लखनऊवालों ने तो चौपट नहीं कर दिया। न गंगा साफ हुई, न वरुणा और न ही काशी के नाले तभी तो नल को छोड़कर हर तरफ जल ही जल है। अगर दूरबीन और ड्रोन काम नहीं कर रहा है तो रडार से ही दिखवा लें, वैसे भी अब बादल नहीं है। अगर फिर भी न दिखाई दे तो यूपी के बुलडोजर पर चढ़कर देख लें, कम से कम कभी तो बुलडोजर का सकारात्मक इस्तेमाल हो।"

दरअसल, अखिलेश यादव द्वारा शेयर किए गए वीडियो में एक महिला जल भराव वाले इलाके में स्कूटी से घूमते दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि यह महिला रोशनी कुशाल जायसवाल हैं, जो कांग्रेस की नेता भी हैं। वीडियो में रोशनी व्यंग्य करते हुए कहती सुनाई दे रही हैं, " मुस्कुराइए आप काशी में हैं।" वीडियो में रोशनी ने दावा किया है कि वह कैंट विधानसभा क्षेत्र में इस वक्त मौजूद हैं और वहां जल भराव की स्थिति बनी हुई है। वीडियो में वह बारिश के बाद सड़क पर भरे पानी के बीच स्कूटी चलते इलाके की स्थिति बता रही हैं।

वीडियो में पीएम मोदी का जिक्र

वीडियो में रोशनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी जिक्र किया है और उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र वाराणसी के कैंट विधानसभा क्षेत्र की ऐसी स्थिति है। रोशनी ने वीडियो में दावा किया है कि केवल 10 मिनट की बारिश के बाद ही कैंट इलाके की तस्वीर ऐसी निकाल कर सामने आई है और पूरे इलाके में जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। यह पहली बार नहीं है जब रोशनी ने इस तरह का वीडियो जारी करके सरकार पर हमला बोला है। इसके पहले भी रोशनी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ चुके हैं।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग