5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में बाढ़ का लिया जायजा: प्रभावितों में बाटी राहत सामग्री, बोले- परेशान होने की जरुरत नहीं

CM Yogi News: वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया है। इस दौरान प्रभावितों के बीच उन्होंने राहत सामग्री का वितरण किया...
2 min read
Google source verification
Varanasi news

हवाई सर्वेक्षण करते सीएम योगी, Pc- IANS

CM Yogi Adityanath Varanasi Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार की शाम अपने एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे। यहां उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण किया है। हालात का जायजा लेने के बाद वह शिवपुर विधानसभा क्षेत्र के सलारपुर स्थित विद्या विहार इंटर कॉलेज पहुंचे। विद्या विहार इंटर कॉलेज में बनाए गए बाढ़ राहत शिविर का निरीक्षण कर उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने वहां रह रहे लोगों से उनका हाल पूछा और उनके बीच राहत सामग्री का वितरण किया। उन्होंने बाढ़ प्रभावितों को भरोसा दिलाया है कि संकट की इस घड़ी में प्रदेश की सरकार उनके साथ मजबूती से खड़ी है।

क्या बोले सीएम योगी

राहत सामग्री के वितरण के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वरुणा नदी में बैकफ्लो के कारण निचले हिस्सों में जल जमाव की समस्या उत्पन्न हो जाती है। उन्होंने कहा कि पहले बारिश के मौसम में प्रदेश के 40 से 45 जिले बाढ़ से प्रभावित होते थे, लेकिन पिछले साढ़े नौ वर्षों में किए गए प्रदेश सरकार के कार्यों के कारण अब केवल 14 जिले ही प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि पहले बच्चे मस्तिष्क ज्वर की चपेट में आते आ जाते थे, लेकिन अब इस बीमारी पर काफी हद तक नियंत्रण पाया जा चुका है।

सीएम योगी ने बताया कि वाराणसी के 16 वार्डों में से 567 परिवार बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। वहीं, उनके राहत और बचाव कार्य के लिए 48 नावें लगाई गई हैं। उन्होंने बताया कि अब तक जो जानकारी सामने आई है उसमें से 1131 किसानों की फसल को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है की बाढ़ का पानी उतरने के बाद प्रभावित क्षेत्रों में उचित दवाओं का छिड़काव कराया जाए, ताकि बीमारियां न फैल सकें। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच दूध, फल, अनाज, बाल्टी, मग, बिस्किट, नमक समेत 26 प्रकार की आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। इसके साथ ही चिकित्सा के लिए आयुष्मान कार्ड भी बनाए जा रहे हैं।

किसानों को जल्द मिलेगा मुआवजा

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ के कारण जिन किसानों की फैसल खराब हुई है, उन्हें मुआवजा देने के लिए अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। मकान गिरने, आकाशीय बिजली और सर्पदंश जैसी घटनाओं को भी आपदा की श्रेणी में शामिल किया गया है। ऐसे मामलों में पीड़ित परिवारों को 24 घंटे के भीतर 4 लाख रुपए तक की सहायता राशि उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि बेघर हुए परिवारों को प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ देने के निर्देश भी दिए गए हैं। इस दौरान बढ़ रहा शिविर में मुख्यमंत्री ने निरीक्षण करते हुए वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली है। इसके साथ ही शिविर में रह रहे बच्चों से भी उनके पढ़ाई लिखाई के बारे में पूछताछ की।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग