5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पिस्टल संग रील बनाना 3 दोस्तों को पड़ा भारी, वाराणसी में गोली लगने से किशोर घायल, ट्रामा सेंटर में भर्ती

Fire During Reel Shoot: वाराणसी में रील बनाने के दौरान अचानक पिस्टल से गोली चल गई, जो एक किशोर को लगी है...
2 min read
Google source verification
Varanasi Crime News

वाराणसी में गोली लगने से किशोर घायल: (फोटो सोर्स : Vijendra Mishra)

Gunshot in Varanasi:वाराणसी में पिस्टल के साथ रील बनाना तीन दोस्तों को भारी पड़ गया। रील बनाने के दौरान अचानक पिस्टल से गोली चल गई, जो एक किशोर को लगी है। वहीं, घायल किशोर को पुलिस ने पीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। वहीं, पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। इसके साथ ही पिस्टल को भी कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

क्या है मामला

जानकारी के मुताबिक, फूलपुर थाना क्षेत्र के ब्यौहरियापुर गांव में शनिवार की दोपहर में तीन दोस्त रील बना रहे थे। इसी दौरान अचानक गोली चल गई। जानकारी के अनुसार, प्रहलाद चौहान के पुत्र नितिन चौहान को गोली लगी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रील बनाने के दौरान गोली चलने की आवाज आई और नितिन घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनते ही इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल को पिंडरा पीएचसी में भर्ती कराया।

पिंडरा पीएससी से डॉक्टर ने स्थिति को गंभीर देखते हुए नितिन को ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। डॉक्टर के मुताबिक, घायल की हालत काफी नाजुक बनी हुई है। वहीं, आसपास के लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची फूलपुर पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुटी हुई है। पुलिस आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। वहीं, पुलिस ने कठिराव के रहने वाले दिलीप मिश्रा के पुत्र कृष मिश्रा को हिरासत में ले लिया है। आरोप है की गोली कृष द्वारा ही दुर्घटना वस चल गई। इसके साथ ही एक अन्य शख्स को भी हिरासत में लिया गया है।

क्या बोली पुलिस

पुलिस ने बताया है कि गोली चलने की सूचना मिलने के बाद पुलिस पार्टी को मौके पर भेजा गया। इस दौरान घायल को डॉक्टर ने पीएचसी से ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। पुलिस ने बताया कि दो दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही जिस असलहे से गोली चली है, उसे भी कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस असलहा लाइसेंसी है या अवैध इसकी पड़ताल कर रही है। फूलपुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग