6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पार्टी से लौटे बेटा-बहू ने खोला दरवाजा तो कमरे में मिला 63 वर्षीय दवा कारोबारी का शव; CCTV में दिखे 2 संदिग्ध

Kanpur Murder News:कानपुर के कल्याणपुर में 63 वर्षीय दवा कारोबारी विनीत मोचा की चाकू से वार कर हत्या कर दी गई। पार्टी से लौटे बेटा-बहू ने उन्हें फ्लैट में खून से लथपथ पाया। सीसीटीवी में दो संदिग्ध दिखे हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
2 min read
Google source verification
Kanpur News

जांच करती कल्याणपुर पुलिस

Kanpur Murder News:कानपुर में 63 वर्षीय दवा कारोबारी की हत्या से सनसनी फैल गई। रविवार को पार्टी से लौटे बेटा-बहू ने जब फ्लैट का दरवाजा खुला देखा और अंदर पहुंचे तो कमरे में कारोबारी खून से लथपथ पड़े मिले। गर्दन पर चाकू से वार के निशान थे। अपार्टमेंट के सीसीटीवी में दो संदिग्धों के अंदर जाने की तस्वीरें सामने आने के बाद पुलिस उनकी पहचान में जुटी है।

पार्टी से लौटे बेटा-बहू, खुला मिला फ्लैट का दरवाजा

कल्याणपुर के इंदिरा नगर स्थित रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट के सी-104 फ्लैट में शनिवार देर रात 63 वर्षीय दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की चाकू से गर्दन पर वार कर हत्या कर दी गई। विनीत का बिरहाना रोड पर फार्मा ट्रेडर्स के नाम से मेडिकल कारोबार है। उनकी पत्नी पुनीता गाजियाबाद में रहती हैं और निजी मैरिज काउंसलर हैं। बेटी सुभानी और दामाद गुड़गांव में रहते हैं।शनिवार रात करीब 9:30 बजे विनीत का बेटा सुब्रत और बहू शालू पार्टी में गए थे। दोनों रविवार को वापस लौटे। फ्लैट के बाहर पहुंचे तो दरवाजा खुला पड़ा था। अनहोनी की आशंका में दोनों अंदर पहुंचे तो कमरे में विनीत खून से लथपथ पड़े थे। यह दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल 112 पर पुलिस को सूचना दी।

दरवाजा खोलने पहुंचे थे विनीत,तभी हुआ चाकू से हमला

पुलिस की प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि फ्लैट का दरवाजा खोलने के लिए विनीत खुद पहुंचे थे। इसी दौरान हमलावरों ने उनकी गर्दन पर चाकू से वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई। हत्या के पीछे लूट, रंजिश या कारोबारी विवाद समेत अन्य पहलुओं को लेकर पुलिस जांच कर रही है।

सीसीटीवी में दिखे दो संदिग्ध, पहचान में जुटी पुलिस

घटना के बाद पुलिस ने अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। प्रारंभिक जांच में दो अज्ञात लोग अपार्टमेंट के अंदर जाते दिखाई दिए हैं। पुलिस अब फुटेज के आधार पर दोनों की पहचान करने में जुटी है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि दोनों किस रास्ते से आए और वारदात के बाद किस दिशा में निकले।

पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

सूचना मिलते ही एसीपी कल्याणपुर दिलीप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसीपी कल्याणपुर का कहना है कि हत्या की वजह और आरोपियों तक पहुंचने के लिए सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है।