आगरा

यूपी गवर्नर आनंदीबेन पटेल ने दीक्षांत समारोह से पहले इस विशेष स्थान से किया ताजमहल का दीदार

डॉ. भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय के 85वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

less than 1 minute read
Oct 10, 2019
anandi ben patel

आगरा। डॉ. भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय के 85वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मेधावियों को मेडल प्रदान करेंगीं। राज्यपाल की सुरक्षा को लेकर आगरा विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर में कड़ा सुरक्षा पहरा रहेगा। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल सर्किट हाउस आगरा में ठहरी हुईं हैं।

11 बजे खंदारी परिसर में पहुचेंगी राज्यपाल
आगरा विश्वविद्यालय के 85वें दीक्षांत समारोह में शिरकत करने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 बजे डॉ. आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी कैंपस में पहुचेंगी। वे यहां 2 घंटे का समय देंगी। आगरा विवि के छात्रों को अपना संबोधन देंगी, इसके बाद दोपहर दो बजे सर्किट हाउस में दोपहर के भोजन के बाद गैर सरकारी संगठन और दूसरे संगठनों के साथ सर्किट हाउस में बैठक करेंगी। इसके बाद फिरोजाबाद के लिए सड़क मार्ग से रवाना होंगी।

देखा आगरा किला
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने गुरुवार सुबह आगरा किला देखा। किले की नक्काशी, इतिहास और खूबसूरती को उन्होंने बारीकी से निहारा। इस दौरान उन्होंने मुसम्मन बुर्ज से ताजमहल को भी देखा। आगरा किला देखने के दौरान उन्होंने दरबार, नक्काशी, किले के इतिहास की बारीकी से जानकारी ली। आगरा किला में आनंदीबेन पटेल ने एक-एक हिस्से को देखा और जाना।

Published on:
10 Oct 2019 06:21 pm
Also Read
View All