आगरा

UP tourist Guide ताजमहल के शहर में अनूठा प्राकृतिक स्थल ‘कीठम’, जहां सारी टेंशन भूल जाएंगे

आगरा से 22 किलोमीटर दूर रुनकता में है कीठम झील कीठम झील में प्रवासी पक्षियों की 100 से ज्यादा प्रजातियां कीठम झील में आप बोटिंग का आनंद भी ले सकते हैं 27 मार्च 1991 को राष्ट्रीय पक्षी अभ्यारण्य का नाम दिया गया कीठम को सूर सरोवर पक्षी विहार के नाम से भी जाना जाता है

3 min read
Sep 16, 2019
Keetham lake

आगरा। आगरा की बात करें, तो सबसे पहले ताजमहल का नाम जुबान पर आता है। फिर कई मुगलकालीन इमारतों के नाम जैसे आगरा किला, सिकंदरा, एत्मादौला, फतेहपुर सीकरी आदि गिना दिए जाते हैं, लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं, आगरा के एक अनूठे प्राकृतिक स्थल के बारे में, जहां आपको अलग ही आनंद मिलेगा। चारों ओर हरियाली, पक्षियों की चहचाहट और दूर तक सिर्फ पानी ही पानी। हम बात कर रहे हैं, कीठम झील की। ये झील क्षेत्र एक पक्षी विहार भी है, जिसे सूर सरोवर पक्षी विहार के नाम से भी जानते हैं।

यहां पर है स्थित
कीठम झील आगरा से करीब 22 किलोमीटर दूर रुनकता नाम के गांव के पास है। रुनकता आगरा जिले का एक छोटा कस्बा है, जहां एक छोटा सा रेलवे स्टेशन भी है। राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर दो पर आगरा से दिल्ली जाते समय सिकन्दरा से आगे ये कस्बा है। इस हाईवे पर दाईं तरफ झील की तरफ जाने वाला प्रवेश द्वार आता है। हाईवे से करीब 1.20 किमी चलने के बाद प्रथम बार सड़क के दाहिने तरफ पानी से परिपूर्ण कीठम झील दिखती है। यहां से झील का स्वरूप बड़ा ही मनोरम दिखाई देता है, कुछ अंजान और विदेशी प्रवासी पक्षी भी नजर अक्सर नजर आते हैं।

सरकार ने किया राष्ट्रीय पक्षी अभ्यारण्य घोषित
कीठम झील के पास बना सुरम्य सूर सरोवर पक्षी अभ्यारण्य में स्थानीय व प्रवासी पक्षियों की 100 से ज्यादा प्रजातियां हैं। साथ ही 12 प्रजाति के स्तनपायी और 18 प्रजाति के सरीसृप का भी यह ठिकाना है। स्पूनबिल, साइबेरियन सारस, सरने सारस, ब्राहमनी बत्तख, बार-हेडेड गीसे और गडवॉल्स व शोवेलर्स यहां पाई जानी वाली पक्षियों की कुछ प्रमुख प्रजातियां है। उत्तर प्रदेश वन विभाग ने 27 मार्च 1991 को इस पूरे क्षेत्र को राष्ट्रीय पक्षी अभ्यारण्य का नाम दिया।

झील में होती है बोटिंग
कीठम झील का में आप बोटिंग का आनंद भी ले सकते हैं। फिलहाल यहां चल रहे जीर्णोद्धार के कार्य की वजह से बोटिंग बंद की हुई है। झील में बोटिंग करने के लिए पेडल बोट उपलब्ध होती है। बोटिंग के लिए भी टिकिट बाहर के टिकिट घर से लानी पड़ती है। यहां से थोड़ा और आगे चलने पर दाहिने तरफ एक छोटा पार्क और उसी पार्क में एक केंटीन भी है। पिकनिक मनाने वाले लोग इस पार्क में खा पीकर आराम करते हैं और कुछ अपनों के साथ खेल कूद कर अपनी पिकनिक के आनन्द की अनुभूति करते हैं।

क्या है शुल्क
प्रवेश द्वार पर एक टिकिट काउंटर भी है, जहां से झील क्षेत्र में प्रवेश शुल्क प्रतिव्यक्ति रु 30/- अदा करके ही इस परिसर में प्रवेश किया जा सकता है। उसके आलावा कार और बाइक अंदर ले जाने शुल्क अलग से देना होता है।

Updated on:
16 Sept 2019 10:33 am
Published on:
16 Sept 2019 10:23 am
Also Read
View All