आगरा

Vande Bharat Express: आगरा से उदयपुर के बीच इस तारीख से दौड़ेगी ट्रेन, आईआरसीटीसी ने खोली बुकिंग, जानें किराया

Vande Bharat Express: उत्तर प्रदेश के आगरा से राजस्थान के उदयपुर तक वंदे भारत ट्रेन चलाई जा रही है। यह ट्रेन कोटा होते हुए जाएगी। आइए आपको बताते हैं पूरा अपडेट।

less than 1 minute read
Aug 11, 2024

Vande Bharat Express: आगरा से उदयपुर के लिए भारतीय रेल ने आईआरसीटीसी के जरिए बुकिंग भी चालू कर दी है। 2 सितंबर को यह ट्रेन पहली बार अपना फेरा लगाएगी।

उदयपुर से आगरा के बीच चलेगी वंदे भारत ट्रेन

उदयपुर से आगरा के बीच वंदे भारत ट्रेन कोटा से होकर चलाई जा रही है। रेलवे ने आईआरसीटीसी के जरिए बुकिंग भी खोल दी है। वंदे भारत का किराया भी जारी कर दिया है। कोटा से आगरा का किराया चेयर कार में 830 और एग्जीक्यूटिव चेयरकार में 1635 रुपए रखा गया है। इस किराए में कैटरिंग का कोई चार्ज शामिल नहीं है।

वंदे भारत का टिकट ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से बुक किया जा सकता है। यात्री कैटरिंग चार्ज के बिना और कैटरिंग चार्ज के साथ टिकट बुक कर सकते हैं।

क्या है कैटरिंग चार्ज

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में आगरा से कोटा के बीच सीसी में 65 और ईसी में 105 रुपए कैटरिंग चार्ज है। उदयपुर से आगरा का 340 सीसी और 400 ईसी में है। जबकि वापसी में आगरा से उदयपुर का सीसी में 285 व ईसी में 350 रुपए है।

Also Read
View All

अगली खबर