माल पर किया हाथ साफ और छोड़ दिया साथ
आगरा। प्रेम हुआ उसी से शादी की। प्रेमी पति बन गया, सबकुछ सही चल रहा था, लेकिन चार साल पति से बोर हो गई, तो उसने पति ही बदल दिया और दूसरे युवक से शादी कर ली। अब पति ने इस मामले में एसएसपी आगरा को पत्र दिया है। पीड़ित युवक ने बताया कि लव मैरिज की थी, दोनों एक ही आॅफिस में काम करते थे।
यहां का है मामला
थाना न्यू आगरा के बल्केश्वर क्षेत्र का मामला है। यहां के रहने वाले युवक ने एसएसपी आगरा को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि चार साल पहे उसने लव मैरिज की थी। दोनों एक ही आॅफिस में काम करते थे। शादी के लिए घरवालों को जैसे तैसे मनाया था। शादी हो गई, पत्नी तीन साल तक उसके साथ रही। शादी बाद पत्नी में अचानक बदलाव आ गया। वह उसकी तुलना अपने पहले वाले दोस्त से करने लगी। काफी समय तक वह पत्नी की कई बातों से अनजान था। इसके कुछ ही दिन बार पत्नी ने वो किया जिसका उसे डर था।
माल पर किया हाथ साफ और छोड़ दिया साथ
इसके कुछ दिन बाद ही पत्नी घर से चली गई। वह अपने साथ जेवर और अन्य सामान भी ले गई। पीड़ित ने बताया कि वह इसकी शिकायत करने थाने पहुंचा, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। उससे लगातार 10 लाख रुपये की मांग की जा रही है। जेल भिजवाने की धमकी दी जा रही है। इतना ही नहीं पीड़िता बनकर अब पत्नी पुलिस को प्रार्थना पत्र देती है। चार माह बाद उसे पत्नी द्वारा दूसरी शादी करने की जानकारी मिली। दूसरी शादी के फोटोग्राफ भी उसे मिल गए हैं। ये फोटो उसने पुलिस के सामने प्रस्तुत किए, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा लिख लिया। इस मामले में थानाध्यक्ष न्यू आगरा नरेन्द्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।