आगरा

आगरा में महिला और तीन बच्चों की गला रेतकर बेरहमी से हत्या, पुलिस जांच में जुटी

— आगरा के कोतवाली थाना क्षेत्र की घटना, हत्या या आत्महत्या में जुटी पुलिस।

less than 1 minute read
Jul 22, 2021
घटना के बाद मौके पर जांच करती पुलिस

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आगरा। गुरुवार सुबह आगरा के कोतवाली थाना क्षेत्र में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मकान में रह रही महिला और उसके तीन बच्चों की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी। मौके पर फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम ने जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें—

घर में मिले शव
पूरा मामला गुरुवार सुबह का है। थाना कोतवाली थाना क्षेत्र के कूचा साधुराम इलाके मसाले वाली गली में रहने वाली करीब 35 वर्षीय रेखा राठौर अपने तीन बच्चे 12 वर्षीय टुकटुक, 10 वर्षीय पारस और 8 वर्षीय माही के साथ रहती थी। महिला ने अपने पति सुनील से दो साल पहले तलाक ले लिया था। तलाक लेने के बाद पति ने दूसरी शादी कर ली थी। उसके बाद से ही महिला बच्चों के साथ रह रही थी। महिला का मोहल्ले में भी किसी से मिलना जुलना नहीं था। महिला की हत्या हुई है या आत्महत्या यह अभी कहा नहीं जा सकता है। फिलहाल पुलिस मृतका के पति से भी पूछताछ कर रही है। मुहल्लेवासी भी इस घटना के बाद आश्चर्य में हैं।

Published on:
22 Jul 2021 12:04 pm
Also Read
View All